अमिताभ बच्चन ने बेचे इस कंपनी के 123622 शेयर, फिर भी 4.5% उछला स्टॉक; क्या है माजरा?
बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने डीपी वायर्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 2.48 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं. NSE के बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक, बिग बी ने 1.23 लाख से ज्यादा शेयर 200.84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे.
अमिताभ बच्चन ने स्टील वायर बनाने वाली कंपनी DP Wires Ltd में अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बाजार में बेच दिया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक, बिग बी ने कंपनी के करीब 1 फीसदी शेयर बेचकर 2.48 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई है.
200 रुपये से ज्यादा की कीमत पर बिके शेयर
अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश की इस कंपनी में अपने 1,23,622 इक्विटी शेयर बेचे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.79 प्रतिशत है. यह पूरा सौदा मंगलवार को खुले बाजार में हुआ, जहां इन शेयरों को 200.84 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा गया. इस हिसाब से इस पूरी डील की वैल्यू 2.48 करोड़ रुपये रही.
मार्च तिमाही के अंत तक के रिकॉर्ड को देखें, तो डीपी वायर्स में अमिताभ बच्चन के पास कुल 2.11 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो लगभग 3.27 लाख शेयरों के बराबर है. इस बिक्री के बाद भी कंपनी में उनका अच्छा-खासा निवेश बचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: ₹14960 लगाकर बन सकते हैं इस कंपनी का हिस्सा! 1 जुलाई से खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानें पूरी डिटेल
शेयर बाजार में बिकवाली के साथ खरीदारी भी
दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन ने अपने शेयर बेचे, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इसी कंपनी के 41,566 नए शेयर खरीदे भी हैं. यह खरीदारी 199.90 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की गई, जिसकी कुल वैल्यू करीब 83.09 लाख रुपये है. हालांकि, बाजार में उनके इन शेयरों को खरीदने वाले दूसरे निवेशकों की पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है.
अमिताभ बच्चन के इस बड़े सौदे के बीच शेयर बाजार में डीपी वायर्स के शेयरों में तेजी देखी गई और यह 4.56 फीसदी की बढ़त के साथ 213.03 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
3 शेयरों में तेजी का मजबूत सेटअप, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो, ये है टारगेट और स्टॉप लॉस
Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
