प्राइवेट या पब्लिक बैंक; कौन दे रहा सबसे सस्ता होम लोन, जानें किसकी EMI होगी सबसे कम

होम लोन लेते समय ब्याज दर सबसे अहम फैक्टर होता है क्योंकि इससे EMI और कुल लागत तय होती है. State Bank of India और Canara Bank जैसे सरकारी बैंक करीब 7.10 से 7.25 फीसदी से लोन दे रहे हैं, जबकि HDFC Bank और ICICI Bank की दरें थोड़ी ज्यादा हैं. अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर सस्ती दर मिल सकती है.

होम लोन लेते समय ब्याज दर सबसे अहम फैक्टर होता है. Image Credit: money9live

Home Loan Interest Rate: घर खरीदने के लिए होम लोन लेते समय सबसे जरूरी बात इंटरेस्ट रेट होती है. इंटरेस्ट रेट जितनी कम होगी EMI उतनी ही कम बनेगी और कुल खर्च भी घटेगा.देश में कई बैंक होम लोन दे रहे हैं जिनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों शामिल हैं. ऐसे में सही बैंक चुनना आसान नहीं होता. State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank और Canara Bank जैसे बड़े बैंक अलग- अलग दरों पर लोन दे रहे हैं. आइए समझते हैं किस बैंक का होम लोन सस्ता है.

पब्लिक सेक्टर बैंकों में इंटरेस्ट रेट

सरकारी बैंकों में होम लोन की रेट आम तौर पर कम होती हैं. Bank of India और Bank of Maharashtra जैसे बैंक करीब 7.10 फीसदी से लोन दे रहे हैं. Central Bank और Indian Overseas Bank भी इसी रेंज में हैं. State Bank of India की दर लगभग 7.25 फीसदी से शुरू होती है. Canara Bank भी करीब 7.15 फीसदी से लोन दे रहा है. इससे सरकारी बैंक सस्ते विकल्प बनते हैं.

बैंक का नाम75 लाख से ऊपर होम लोन ब्याज दर
Bank of India7.10 से 10.25 प्रतिशत
Bank of Maharashtra7.10 से 9.90 प्रतिशत
Central Bank of India7.10 से 9.15 प्रतिशत
Indian Overseas Bank7.10 प्रतिशत से शुरू
Union Bank of India7.15 से 9.50 प्रतिशत
UCO Bank7.15 से 9.25 प्रतिशत
Indian Bank7.15 से 9.55 प्रतिशत
Bank of Baroda7.20 से 9.25 प्रतिशत
Punjab National Bank7.20 से 9.00 प्रतिशत
State Bank of India7.25 से 8.70 प्रतिशत
Canara Bank7.15 से 9.90 प्रतिशत
Punjab and Sind Bank7.30–10.70 प्रतिशत

प्राइवेट बैंकों में इंटरेस्ट रेट

प्राइवेट बैंकों में इंटरेस्ट रेट थोड़ी ज्यादा देखने को मिलती है. South Indian Bank करीब 7.20 फीसदी से लोन दे रहा है. ICICI Bank और HSBC की रेट करीब 7.45 फीसदी से शुरू होती है. HDFC Bank करीब 7.75 फीसदी से लोन देता है. Kotak Mahindra Bank और Axis Bank की दरें इससे ज्यादा हैं. इसलिए प्राइवेट बैंकों में EMI थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

बैंक का नाम75 लाख से ऊपर होम लोन ब्याज दर
South Indian Bank7.20 प्रतिशत से शुरू
Karnataka Bank7.30 से 11.68 प्रतिशत
ICICI Bank7.45 प्रतिशत से शुरू
HSBC Bank7.45 प्रतिशत से शुरू
Kotak Mahindra Bank7.70 प्रतिशत से शुरू
HDFC Bank7.75 प्रतिशत से शुरू
Tamilnad Mercantile Bank7.90 से 9.30 प्रतिशत
Axis Bank8.00 से 9.10 प्रतिशत
CSB Bank8.05 प्रतिशत से शुरू
RBL Bank8.20 प्रतिशत से शुरू
City Union Bank8.75 से 10.50 प्रतिशत
Federal Bank7.30 से 9.75 प्रतिशत

EMI पर कैसे पड़ता है असर

होम लोन की इंटरेस्ट रेट सीधे EMI को प्रभावित करती है. अगर इंटरेस्ट रेट कम होगी तो हर महीने की किस्त भी कम होगी. लंबे समय के लोन में यह फर्क और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए सही रेट चुनना जरूरी है. कम इंटरेस्ट रेट से टोटल इंटरेस्ट पेमेंट भी कम होता है. इससे लोन सस्ता पड़ता है.

क्रेडिट स्कोर का बड़ा रोल

होम लोन की रेट तय करने में क्रेडिट स्कोर अहम भूमिका निभाता है. अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक कम इंटरेस्ट रेट ऑफर करते हैं. इससे EMI भी कम हो जाती है. अगर स्कोर कमजोर है तो दरें ज्यादा हो सकती हैं. इसलिए लोन लेने से पहले अपना स्कोर सुधारना जरूरी है. यह सीधे आपकी लागत को प्रभावित करता है.

टैक्स लाभ और अन्य फायदे

होम लोन लेने पर टैक्स में भी राहत मिलती है. ब्याज पर 2 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा ओरिजिनल अमाउंट पर 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है. कुछ मामलों में अतिरिक्त छूट भी दी जाती है. महिला आवेदकों को भी थोड़ी कम इंटरेस्ट रेट मिल सकती है. इससे कुल लागत और कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें- हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60% सीटों पर नहीं लगेगी अतिरिक्त फीस, पसंदीदा सीट पर कंपनियां नहीं वसूल पाएंगी चार्ज

किस बैंक का लोन चुनें

अगर आप सबसे कम इंटरेस्ट रेट चाहते हैं तो सरकारी बैंक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं प्राइवेट बैंक तेज प्रोसेस और बेहतर सर्विस देते हैं. लोन लेते समय सिर्फ इंटरेस्ट रेट ही नहीं बल्कि शर्तों को भी देखना जरूरी है. अपनी इनकम और जरूरत के हिसाब से सही बैंक चुनें. इससे आपका लोन आसान और सस्ता बनेगा.

Latest Stories