एडवांस बुकिंग में धमाल, ‘Dhurandhar: The Revenge’ से PVR-INOX को मिलेगी रफ्तार, ब्रोकरेज ने शेयर खरीदने की दी सलाह

ब्रोकरेज फर्म PL Caipital के अनुसार, ‘Dhurandhar: The Revenge’ की शानदार एडवांस बुकिंग से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. फिल्म 4QFY26 में कमजोर दिख रहे मल्टीप्लेक्स सेक्टर, खासकर PVR-INOX के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है और इंडस्ट्री कलेक्शन में बड़ा उछाल ला सकती है.

Dhurandhar: The Revenge Image Credit: Jio Studios

अगर ‘Dhurandhar: The Revenge’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो यह न केवल इंडस्ट्री के कुल कलेक्शन को बढ़ाएगी, बल्कि PVR-INOX के रेवेन्यू, मार्केट शेयर और मुनाफे को भी मजबूत कर सकती है. ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल (PL Caipital) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत कर दी है. PL Caipital ने Sacnilk के हवाले से बताया है कि फिल्म ने पेड प्रीव्यू में करीब ₹405 करोड़ (ग्रॉस) कलेक्शन कर लिया है, जबकि 19 मार्च (डे-1) के लिए एडवांस बुकिंग ₹290 करोड़ पार कर चुकी है. इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म ऑल टाइम हाईएस्ट एडवांस बुकिंग के मामले में टॉप पर पहुंच सकती है.

टॉप एडवांस बुकिंग फिल्में (ओपनिंग डे ग्रॉस)

फिल्मएडवांस कलेक्शन (₹ मिलियन)
KGF-2407 मिलियन
Baahubali-2375 मिलियन
Pushpa-2373 मिलियन
Jawan372 मिलियन
Animal293 मिलियन
Source: Sacnilk

क्या हैं फिल्म से उम्मीदें?

फिल्म के पहले पार्ट ‘Dhurandhar’ ने भारत में करीब ₹8,400 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में PL कैपिटल को उम्मीद है कि इसका सीक्वल इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा.

ब्रोकरेज के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं:

• पहले पार्ट की मजबूत लोकप्रियता
• सोलो रिलीज (Toxic फिल्म टली)
• मल्टी-लैंग्वेज रिलीज (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम)
• ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का फायदा
• प्रीमियम टिकट प्राइसिंग
• 24×7 शो (लेट नाइट स्क्रीनिंग की संभावना)

कलेक्शन का अनुमान (Scenario Analysis)

स्थितिअनुमानित कलेक्शन (₹ बिलियन)टिप्पणी
Bear Case~8.4 बिलियनप्रीक्वल के बराबर कलेक्शन
Base Case~8.4–10 बिलियनमजबूत ट्रेंड और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज
Bull Case10+ बिलियन24×7 शो और हाई डिमांड

PVR-INOX के लिए क्या मायने रखती है ‘Dhurandhar: The Revenge’ की सफलता?

तिमाही खत्म होने में अब केवल 14 दिन बचे हैं और ऐसे में 4QFY26 के लिए पूरे इंडस्ट्री का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) करीब ₹15,000 करोड़ के आसपास है. यह आंकड़ा अब तक थोड़ा कमजोर दिख रहा था.

हालांकि, ‘Dhurandhar: The Revenge’ इस स्थिति को पूरी तरह बदल सकती है। यह फिल्म PVR-INOX के लिए इस तिमाही को बचाने का काम कर सकती है, क्योंकि ‘Border-2’ को छोड़कर ‘O’Romeo’, ‘Mardani-3’ और ‘The Kerala Story-2’ जैसी बॉलीवुड फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही हैं. ऐसे में इस फिल्म की सफलता मल्टीप्लेक्स सेक्टर के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है.

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन (तिमाही तुलना)

पैरामीटर4QFY253QFY264QFY26E
इंडस्ट्री NBOC (₹ मिलियन)21,90832,97815,114*
PVR INOX NBOC6,44710,056?
मार्केट शेयर29%30%?
EBITDA मार्जिनNM16.80%?

नोट: 17 मार्च 2026 तक का डेटा

क्या बदल सकता है पूरा गेम?

अगर फिल्म ₹10 बिलियन (Base Case) का कलेक्शन करती है और उसमें से 75% शुरुआती 2 हफ्तों में आता है, तो पूरे तिमाही का कलेक्शन पिछले साल के स्तर तक पहुंच सकता है. इससे PVR-INOX को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है.

ब्रोकरेज की राय

PL Capital ने PVR-INOX के स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है और ₹1,274 का टारगेट प्राइस तय किया है. यह शेयर बुधवार को 2.36% की तेजी के साथ 1024.80 रुपये पर बंद हुआ.

 डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.