बुकिंग के बाद भी नहीं मिला LPG सिलेंडर, Indane, Bharat और HP Gas कस्टमर्स तुरंत नोट करें ये नंबर, यहां कर सकते हैं शिकायत
LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच कई उपभोक्ताओं ने बुकिंग के बाद भी डिलीवरी न मिलने की शिकायत की है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है और लोगों से घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर बुक न करने की अपील की है. तब भी अगर कोई समस्या है तो कस्टमर्स चुनिंदा नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
LPG Delivery Issue Complaint Number: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते देशभर में LPG सिलेंडर की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं. कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद अब घरेलू सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई है. तमाम शहरों में सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही है. लोगों में डर है कि अगर वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ तो भारत में कुकिंग गैस की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. इसलिए वे सिलेंडर बुकिंग में लगे हुए है. मगर कई का दावा है कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो टेंशन ना लें. आप चुनिंदा नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
सरकार ने साफ की स्थिति
LPG को लेकर मार्केट में अफवाहों का बाजार गर्म है. वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण कई रिपोर्ट्स और अफवाहों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है. कई परिवारों को आशंका है कि अगर मध्य-पूर्व का संकट बढ़ता है तो भारत में गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है. हालांकि सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि देशभर में घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और जरूरत पड़ने पर घरेलू उपभोक्ताओं को व्यावसायिक उपभोक्ताओं से पहले गैस दी जाएगी. सरकार ने यह भी साफ किया है कि देश में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर बुक न करें, क्योंकि वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है.
LPG बुकिंग नियम में बदलाव
हाल ही में LPG बुकिंग से जुड़े नियम में एक बदलाव किया गया है. पहले उपभोक्ता 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे. अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सिलेंडरों का निष्पक्ष वितरण हो सके और लोग अनावश्यक स्टॉक न करें.इससे अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी.
अगर डीलर ज्यादा पैसे मांगे तो क्या करें?
कुछ जगहों पर शिकायतें मिली हैं कि कुछ LPG डीलर डिलीवरी में देरी करते हैं या अतिरिक्त पैसे मांगते हैं. सरकार ने साफ किया है कि यह गैरकानूनी है और नियमों का उल्लंघन है. अगर कोई डीलर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर देने से मना करे या अतिरिक्त पैसे मांगे तो उपभोक्ता तुरंत अपने LPG कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 5 साल में दिया 8000% से ज्यादा का रिटर्न, अब NHAI से झटका बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर
Indane Gas
इंडेन गैस कस्टमर्स कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा वे 7718955555 नंबर पर बुकिंग और शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
Bharat Gas
भारत गैस के उपभोक्ता 1800-22-4344 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जबकि बुकिंग के लिए वो 7715012345 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
HP Gas
एचपी गैस से जुड़ी शिकायत के लिए 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा 9493602222 पर संपर्क कर सकते हैं.
Latest Stories
पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है हक, क्या शादी के बाद भी मिलेगा अधिकार, जानें क्या है जरूरी नियम
स्कूल फीस के लिए क्रेडिट कार्ड यूज करना सही या गलत, समझें फायदे और जोखिम
LPG सिलेंडर 30 दिन नहीं 45 दिन चलेगा, किल्लत में ऐसे बचाएं 50 फीसदी गैस, जानें 10 स्मार्ट टिप्स
