FD पर मिल रहा 8.05% तक रिटर्न, जून 2026 में Ujjivan, PNB और Union Bank ने जारी किए नए रेट

जून 2026 में कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है, जहां वरिष्ठ नागरिकों को 8.05% तक ब्याज मिल रहा है. वहीं PNB और Union Bank of India भी विभिन्न अवधियों पर ब्याज दरें दे रहे हैं. ऐसे में निवेश से पहले बैंकवार दरों की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है.

fd पर कहां मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज Image Credit: canva

FD Interest Rate: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं और बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, तो जून 2026 में कई बैंकों ने आपके लिए आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश की है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB), उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने अपनी FD दरों में बदलाव किया है. इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है, जहां वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा अवधि की FD पर 8.05% तक ब्याज मिल सकता है. वहीं PNB और Union Bank भी विभिन्न अवधियों पर ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में FD कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस बैंक में किस अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है, ताकि आप अपने निवेश से बेहतर रिटर्न हासिल कर सकें.

Ujjivan Small Finance Bank

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 जून 2026 से नई FD दरें लागू की हैं. बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.50 फीसदी से 7.55 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 फीसदी से 8.05 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.

Ujjivan Small Finance Bank FD Rates (₹3 करोड़ से कम जमा)

Tenureसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक
7 days to 29 days3.50%4.00%
30 days to 89 days4.15%4.65%
90 days to 179 days4.65%5.15%
180 days6.00%6.50%
6 months to < 1 Year5.50%6.00%
1 Year to < 2 Years7.25%7.75%
2 Years7.40%7.90%
2 Year 1 day – 3 Years7.25%7.75%
3 Year 1 Day – 3 Year 6 Months7.55%8.05%
>3 Year 6 Months – 5 Years7.20%7.70%
5 Years 1 Day7.30%7.80%
5 Years 2 Days – 10 Years6.50%7.00%
आफिशियल डेटा

PNB में सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40% तक रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 जून 2026 से नई ब्याज दरें लागू की हैं. बैंक सामान्य नागरिकों को 3.00 फीसदी से 6.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष या उससे अधिक) को अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है.

PNB FD Rates (₹3 करोड़ से कम जमा)

अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिकसुपर सीनियर नागरिक
7-14 दिन3.00%3.50%3.80%
15-45 दिन3.00%3.50%3.80%
46-90 दिन4.50%5.00%5.30%
91-154 दिन4.90%5.40%5.70%
155 दिन5.55%6.05%6.35%
156-179 दिन4.90%5.40%5.70%
180-270 दिन5.60%6.10%6.40%
271-382 दिन5.60%6.10%6.40%
383 दिन5.55%6.05%6.35%
384 दिन से 1 वर्ष5.60%6.10%6.40%
1 वर्ष6.25%6.75%7.05%
1 वर्ष से 389 दिन6.30%6.80%7.10%
390 दिन6.30%6.80%7.10%
391-443 दिन6.30%6.80%7.10%
444 दिन6.60%7.10%7.40%
445-665 दिन6.30%6.80%7.10%
666 दिन6.50%7.00%7.30%
667 दिन से 2 वर्ष6.30%6.80%7.10%
2 वर्ष से 3 वर्ष6.30%6.80%7.10%
3 वर्ष से 1233 दिन6.25%6.65%7.15%
1234 दिन6.30%6.80%7.10%
1235 दिन से 5 वर्ष6.25%6.65%7.15%
5 वर्ष से 10 वर्ष6.00%6.80%6.80%
ऑफिशियल डेटा

Union Bank में 555 दिन की FD पर 7.15% तक ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी 1 जून 2026 से नई FD दरें लागू की हैं. बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.70 फीसदी से 6.65 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज का लाभ मिलता है.

Union Bank of India FD Rates (₹3 करोड़ से कम जमा)

Period / Tenorसामान्य नागरिक
7 – 14 Days2.70%
15 – 30 Days2.80%
31 – 45 Days3.00%
46 – 90 Days4.00%
91 – 120 Days4.30%
121 – 180 Days4.75%
181 – 270 Days5.40%
271 – 364 Days5.60%
1 Year to 399 Days6.20%
400 Days6.25%
401 to 443 Days6.25%
444 Days6.50%
445 Days to 554 Days6.15%
555 Days6.65%
556 Days to 996 Days6.15%
997 Days6.10%
998 Days to 3 Years6.10%
More than 3 Years to 10 Years6.00%
ऑफिशियल डेटा

किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

जून 2026 में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा ब्याज दर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष 6 महीने की FD पर 8.05% तक ब्याज दे रहा है. वहीं PNB में सुपर सीनियर सिटीजन को 444 दिन की FD पर 7.40% और Union Bank में वरिष्ठ नागरिकों को 555 दिन की FD पर 7.15% तक रिटर्न मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- 100 शब्द लिखने पर ChatGPT कितना पानी पी जाता है? बढ़ते इस्तेमाल से सूखे का खतरा, अमेरिका-ब्रिटेन पर भी संकट