अब e-rupee से मिलेगा राशन, डिजिटल वॉलेट में जाएगी सब्सिडी; इन राज्यों में हुई शुरुआत
देश में डिजिटल करेंसी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Reserve Bank of India की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी e-rupee (CBDC) को अब पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. फिलहाल CBDC का उपयोग बिजनेस टू बिजनेस आधार पर हो रहा है, लेकिन वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक साल के अंत तक इसे खुदरा ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. पिछले दो साल से इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है. हाल ही में गुजरात के दो जिलों में मुफ्त राशन वितरण के लिए CBDC का इस्तेमाल शुरू किया गया है. इसके अलावा Puducherry में भी इस सप्ताह से यह व्यवस्था लागू होने वाली है, जबकि Chandigarh समेत अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में सीधे RBI द्वारा CBDC जारी की जाएगी, जिससे सब्सिडी ट्रांसफर अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बन सके.
More Videos
KCC के बाद सरकार का एक और बड़ा तोहफा! अब लोन के साथ मिलेगा ₹30,000 तक का क्रेडिट कार्ड!
Reliance ला रही ₹12500 करोड़ का बॉन्ड, मिलेगा 7.47% ब्याज, FD से कितना बेहतर है निवेश?
EPFO ने बदले PF से पैसे निकालने के नियम! अब कितनी बार निकाल सकेंगे पैसा?
