क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में राहत, RBI ने दिया 3 दिन का बफर टाइम, ड्यू डेट के बाद भी नो लेट फीस, जानें पूरा नियम
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. Reserve Bank of India (RBI) ने नए नियम के तहत ड्यू डेट के बाद 3 दिन का बफर टाइम देने का फैसला किया है. इससे लेट फीस और क्रेडिट स्कोर पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा, जिससे ग्राहकों को छोटी देरी पर आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी.

RBI Credit Card Bill Buffer Time: अगर आप कभी क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भर पाते, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. Reserve Bank of India (RBI) ने नया नियम लाते हुए 3 दिन का बफर टाइम दिया है. इसका मतलब है कि ड्यू डेट के बाद भी 3 दिन के अंदर पेमेंट करने पर न तो लेट फीस लगेगी और न ही आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत खराब होगा. यह नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा.
लेट फीस से राहत
अब तक ड्यू डेट मिस होते ही बैंक लेट फीस लगा देते थे. लेकिन नए नियम के अनुसार:
- ड्यू डेट के बाद 3 दिन तक कोई लेट फीस नहीं लगेगी.
- अगर आप इन 3 दिनों के अंदर भुगतान कर देते हैं, तो आप पेनाल्टी से बच जाएंगे.
फायदा
- छोटी-छोटी देरी पर अब जेब पर सीधा असर नहीं पड़ेगा.
क्रेडिट स्कोर पर तुरंत असर नहीं
पहले एक दिन की देरी भी आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती थी. अब 3 दिन के अंदर भुगतान करने पर क्रेडिट रिपोर्ट में ओवरड्यू नहीं दिखेगा.
फायदा
- आपका सिबिल स्कोर सुरक्षित रहेगा, जिससे भविष्य में लोन लेना आसान होगा.
अब सही रकम पर लगेगी पेनाल्टी
RBI ने एक और बड़ा बदलाव किया है. अब लेट फीस पूरे बिल पर नहीं, बल्कि सिर्फ बकाया (outstanding amount) पर लगेगी.
फायदा
अगर आपने आंशिक भुगतान किया है, तो पेनाल्टी कम लगेगी यानी ज्यादा चार्ज नहीं देने होंगे.
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
- ड्यू डेट अभी भी वही रहेगी यानी आपका बिल भरने की आखिरी तय तारीख नहीं बदली है.
- ब्याज ड्यू डेट के बाद से ही लगना शुरू हो सकता है.
- 3 दिन की राहत सिर्फ लेट फीस और रिपोर्टिंग के लिए है.
RBI का यह कदम ग्राहकों के लिए राहत भरा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लापरवाही करें. समय पर भुगतान करना अभी भी सबसे बेहतर तरीका है. यह नया नियम बस आपको छोटी गलतियों से बचाने के लिए है.
यह भी पढ़ें: 5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान