PAN नहीं तो खरीदारी नहीं! 2 लाख का सोना, 5 लाख की कार और बड़े निवेश पर कसा शिकंजा; जानें क्या हुआ बदलाव
अगर आपके पास PAN नहीं है, तो अब 2 लाख रुपये का सोना, 5 लाख रुपये की कार और कई बड़े निवेश करना मुश्किल हो सकता है. 1 अप्रैल 2026 से लागू नए Income Tax Rules, 2026 के तहत हाई वैल्यू ट्रांजैक्शंस में PAN अनिवार्य कर दिया गया है. Form 60 की जगह Form 97 लाया गया है, लेकिन इसका दायरा सीमित है.
PAN Mandatory Rules: अगर आपके पास PAN नहीं है, तो अब कई बड़ी खरीदारी और वित्तीय लेनदेन करना मुश्किल हो सकता है. 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए Income Tax Rules, 2026 के बाद सरकार ने कई हाई वैल्यू ट्रांजैक्शंस में PAN को अनिवार्य कर दिया है. पहले कुछ मामलों में लोग Form 60 भरकर काम चला लेते थे, लेकिन अब उसकी जगह Form 97 लाया गया है और इसका दायरा भी काफी सीमित कर दिया गया है. यानी अब कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आप बिना PAN के खरीद ही नहीं पाएंगे. अगर आप कार खरीदने, सोना लेने, निवेश करने या शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले PAN तैयार रखें.
बिना PAN के इन चीजों की खरीदारी नहीं कर पाएंगे
- 5 लाख रुपये से ज्यादा की कार या वाहन: ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप नई कार, SUV या अन्य वाहन खरीद रहे हैं और कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो PAN देना जरूरी होगा.
- 2 लाख रुपये से ज्यादा का सोना: गोल्ड ज्वैलरी या अन्य सोने की खरीद अगर 2 लाख रुपये से ऊपर है, तो PAN देना अनिवार्य है.
- म्यूचुअल फंड्स में बड़ा निवेश: अगर आप 50,000 रुपये से ज्यादा का म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो PAN जरूरी होगा.
- Bonds और Debentures की खरीद: 50,000 रुपये से ऊपर के Bonds, Debentures और RBI Bonds में निवेश में PAN देना होगा.
- शेयर बाजार में बड़ा सौदा: अगर आप 1 लाख रुपये से ज्यादा के सिक्योरिटीज खरीदते हैं, तो PAN अनिवार्य है.
- अनलिस्टेड शेयर की खरीद: अनलिस्टेड शेयर कंपनियों के शेयरों में 1 लाख रुपये से ऊपर निवेश करने पर PAN जरूरी होगा.
ये काम भी अटक सकते हैं
- क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन
- डीमैट अकाउंट खुलवाना
- बड़ी कैश डिपॉजिट या विड्रॉल
इन सभी मामलों में भी PAN जरूरी रहेगा.
क्यों सख्त हुए नियम
सरकार टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, डिजिटल और ट्रैसेबल बनाना चाहती है. बड़े लेनदेन पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के लिए PAN आधारित सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है. अगर आप भविष्य में घर, कार, सोना या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो PAN होना अब सिर्फ दस्तावेज नहीं, जरूरत बन गया है. बिना PAN कई बड़े काम रुक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?
Latest Stories
FD या Debt Fund: कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न और कम टैक्स? जानें निवेश का सही उस्ताद कौन
3 महीने में 2 लाख टूटी चांदी, 2025 के लेवल पर आई, क्या खरीदारी का यही है समय….क्या बता रहे हैं एक्सपर्ट?
1.97% vs 8.10%… ये अंतर कर देगा हैरान! FD या Dividend Yield, किसमें है ज्यादा दम? समझिए पूरा हिसाब!
