1.97% vs 8.10%… ये अंतर कर देगा हैरान! FD या Dividend Yield, किसमें है ज्यादा दम? समझिए पूरा हिसाब!
शेयर बाजार में पैसा लगाएं या फिक्स्ड डिपॉजिट में. खासकर जब बात बड़े बैंकों जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank की हो, तो यह तुलना और भी दिलचस्प हो जाती है. हाल ही में इन बैंकों ने अपने FY26 के डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे यह समझने का मौका मिलता है कि शेयर से मिलने वाला रिटर्न ज्यादा है या बैंक FD से मिलने वाला सुरक्षित ब्याज.
Dividend Yield Or Fixed Deposit: निवेश की दुनिया में एक सवाल हमेशा लोगों को उलझाता है. शेयर बाजार में पैसा लगाएं या फिक्स्ड डिपॉजिट में. खासकर जब बात बड़े बैंकों जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank की हो, तो यह तुलना और भी दिलचस्प हो जाती है. हाल ही में इन बैंकों ने अपने FY26 के डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे यह समझने का मौका मिलता है कि शेयर से मिलने वाला रिटर्न ज्यादा है या बैंक FD से मिलने वाला सुरक्षित ब्याज.
डेटा बताता है कि जहां एक तरफ FD पर 7 से 8.10 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है, वहीं इन बैंकों का डिविडेंड यील्ड उससे काफी कम है. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है. क्या नियमित कमाई के लिए FD बेहतर है या लंबी अवधि में शेयर ज्यादा फायदा दे सकते हैं.
HDFC Bank सबसे आगे, लेकिन FD से पीछे
HDFC Bank ने FY26 के लिए कुल 15.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. इसमें 13 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 2.50 रुपये का इंटरिम डिविडेंड शामिल है. इस हिसाब से बैंक का डिविडेंड यील्ड करीब 1.97 प्रतिशत बनता है. तीनों बैंकों में यह सबसे ज्यादा है. लेकिन अगर इसे FD से तुलना करें, तो यह रिटर्न अभी भी कम नजर आता है.
ICICI Bank और Axis Bank का क्या हाल
ICICI Bank ने 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.9 प्रतिशत है. वहीं Axis Bank ने सिर्फ 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. इसका यील्ड बहुत कम यानी करीब 0.07 प्रतिशत है. इससे साफ है कि डिविडेंड के मामले में HDFC Bank आगे है, लेकिन बाकी दोनों बैंक काफी पीछे हैं.
बैंक डिविडेंड तुलना (FY26)
| बैंक का नाम | प्रति शेयर डिविडेंड | डिविडेंड यील्ड |
|---|---|---|
| HDFC Bank | ₹15.50 | 1.97% |
| ICICI Bank | ₹12 | 0.90% |
| Axis Bank | ₹1 | 0.07% |
FD से तुलना क्यों जरूरी
इस समय कई बैंक FD पर 7 प्रतिशत से ज्यादा और कुछ मामलों में 8.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं. ऐसे में अगर कोई निवेशक सिर्फ नियमित इनकम चाहता है, तो FD ज्यादा आकर्षक लग सकती है. डिविडेंड यील्ड यह दिखाता है कि शेयर के मौजूदा दाम के हिसाब से आपको कितना कैश रिटर्न मिल रहा है. लेकिन इसमें बाजार का जोखिम भी शामिल होता है.
FD ब्याज दरें (2026)
| बैंक का नाम | सबसे ज्यादा FD रेट | 1 साल FD | 3 साल FD | 5 साल FD | सीनियर सिटीजन अतिरिक्त ब्याज |
|---|---|---|---|---|---|
| Suryoday Small Finance Bank | 8.10% | 7.25% | 7.25% | 7.90% | 0.20% |
| Jana Small Finance Bank | 7.77% | 7.00% | 7.50% | 7.77% | 0.50% |
| ESAF Small Finance Bank | 8.00% | 4.75% | 6.00% | 5.75% | 0.50% |
| Utkarsh Small Finance Bank | 7.50% | 6.00% | 7.50% | 7.00% | 0.50% |
| Ujjivan Small Finance Bank | 7.45% | 7.25% | 7.20% | 7.20% | 0.50% |
निवेशकों के लिए क्या है सही विकल्प
अगर आप सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं, तो FD बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं और शेयर की कीमत बढ़ने का फायदा लेना चाहते हैं, तो बैंकिंग शेयर भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं. आखिरकार फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना जोखिम लेना चाहते हैं और आपका निवेश का लक्ष्य क्या है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बैंकों से ज्यादा कमाई करा रहीं ये टॉप 10 Corporate FDs, 8.25% तक मिल रहा ब्याज; बुजुर्गों को एक्स्ट्रा मुनाफा
नॉर्मल FD छोड़िए! 444 दिन की इन 5 FD में मिल रहा बंपर रिटर्न, PNB-SBI-BOB में कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
घर खरीदने जा रहे हैं? होम लोन अप्रूवल से पहले समझ लें क्रेडिट स्कोर का गणित, वरना बढ़ सकती है EMI
