बचत खाते पर स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक का ब्याज, बंधन बैंक का है धांसू ऑफर! यहां चेक करें…
भारत की कौन सी बैंक बचत खाते (Savings Bank) पर कितना ब्याज देती है. कौन सी बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देती है? अगर आपका पैसा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में रखा है तो आपके पैसों का क्या हो रहा होगा?
आपके सेविंग्स अकाउंट बैंक (बचत खाता) में पड़ा पैसा धीमी गति से ही सही लेकिन बढ़ता जरूर है क्योंकि उस पर भी ब्याज मिलता है. कोई नई बात नहीं बता रहे लेकिन आजकल कौन सा बैंक सेविंग्स अकाउंट पर कितना ब्याज देता है ये आपको बताएंगे. कई लोगों के एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होते हैं सबमें थोड़ा-थोड़ा पैसा होता है. कुछ लोगों के लिए सेविंग्स अकाउंट इमरजेंसी फंड अकाउंट ही होता है जिसमें मोटा पैसा होता है. चलिए आपको बताते हैं सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक में से कौन सेंविंग्स अकाउंट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.
सेविंग्ज अकाउंट पर कौन कितना ब्याज दे रहा है?
| बैंक | ब्याज दर (%) | कितना बैलेंस |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 2.7 | ₹10 करोड़ से कम |
| पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 2.7 | ₹10 लाख से कम |
| कैनरा बैंक | 2.9 | ₹50 लाख से कम |
| फेडरल बैंक | 3 | ₹50 लाख से कम |
| HDFC बैंक | 3 | ₹50 लाख से कम |
| ICICI बैंक | 3 | ₹50 लाख से कम |
| बंधन बैंक | 6 | ₹1 लाख से ₹10 लाख |
| कोटक बैंक | 3.5 | ₹50 लाख तक |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7 | ₹10 लाख से ₹25 लाख |
| Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7 | ₹7 लाख से ₹25 करोड़ |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.25 | ₹5 लाख से ₹10 लाख |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.25 | ₹5 लाख से ₹25 लाख |
इस लिस्ट को ध्यान से देखने पर आपको इतना तो क्लियर हो ही गया होगा कि अगर 1 लाख रुपये से ज्यादा का पैसा बचत खाते में पड़ा है तो फिलहाल सबसे धांसू ब्याज दर बंधन बैंक दे रहा है. हालांकि यहां खाता खुलवाने से पहले नियम और शर्तें जान लीजिएगा.
अब करते हैं तुलना
- इस लिस्ट पर नजर फैरने के बाद पता चलेगा कि इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं, लगभग 7% से लेकर 7.25% तक. हालांकि उसके लिए खाते में ज्यादा पैसा भी होना चाहिए.
- इसके बाद प्राइवेट बैंक हैं जो ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं. बंधन बैंक ने तो ब्याज दर की समझ लीजिए बौछार ही कर दी. यह 6% ब्याज दे रहा है और फिर कोटक बैंक है जो बाकी प्राइेट बैंकों से 0.5% ज्यादा ब्याज दे रहा है.
- सरकारी बैंक बचत करने पर ज्यादा प्रोत्साहन नहीं दे रहे. सरकारी बैंकों में से कैनरा बैंक 2.9% ब्याज दे रहा है और एसबीआई और पीएनबी दोनों 2.7% ब्याज दे रहे हैं. अगर आपका पैसा एसबीआई के बचत खाते में हैं और उसमें पड़ी रकम कम है तो आप उस पर मिलने वाली ब्याज की राशि से ज्यादा उम्मीद ना रखें.
Latest Stories
EPF Scheme में बड़ा बदलाव, संकट के समय 3 महीने तक घट सकता है PF योगदान! कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?
Myntra Offer: 750 रुपये तक की बचत, YES बैंक के इन 4 क्रेडिट कॉर्ड पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
होम लोन लेने वालों को लग सकता है झटका! अक्टूबर में 25 bps बढ़ सकता है रेपो रेट; जानें EMI पर क्या होगा असर?
