TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इन 3 शेयरों में 11.65 फीसदी तक कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट प्राइस

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच चॉइस ब्रोकिंग ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज और पेट्रोनेट एलएनजी शामिल है. एलेम्बिक फार्मा में 900 रुपये का टारगेट दिया गया है, जबकि 920 रुपये के ऊपरी लक्ष्य तक करीब 11.65 फीसदी तेजी की संभावना है.

आईटी स्टॉक्स में बंपर तेजी. Image Credit: money9live

अगर आप शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स की तलाश में है जहां कम रिस्क के साथ तेजी का मौका मिल सकता है, तो ये तीन शेयर आपके रडार पर हो सकते है. चॉइस ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च सचिन गुप्ता ने एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज और पेट्रोनेट एलएनजी में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें एलेम्बिक फार्मा में 920 रुपये तक का टारगेट दिया गया है, जिससे मौजूदा भाव से करीब 11.65 फीसदी तेजी की संभावना है. एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों के लिए स्टॉप लॉस भी बताया है.

एलेम्बिक फार्मा में 11.65 फीसदी तेजी का मौका

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स का शेयर करीब 824 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. डेली चार्ट पर शेयर ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. तकनीकी एनालिसिस में इस तरह का ब्रेकआउट तेजी का संकेत माना जाता है. शेयर पिछले कुछ सत्रों से 200 डे ईएमए के ऊपर बना हुआ है, जिससे इसमें मजबूती दिखाई दे रही है. एक्सपर्ट ने 794 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 900 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं, 920 रुपये के ऊपरी लक्ष्य तक पहुंचने पर मौजूदा भाव से करीब 11.65 फीसदी तेजी हो सकती है.

शेयरमौजूदा भावस्टॉप लॉसटारगेटसंभावित तेजी
Alembic Pharmaceuticals824 रुपये794 रुपये920 रुपये11.65 फीसदी
M&M Financial342 रुपये332 रुपये362 रुपये5.85 फीसदी
Petronet LNG284 रुपये276 रुपये310 रुपये9.15 फीसदी

M&M Financial में 5.85 फीसदी का टारगेट

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर करीब 342 रुपये पर है. हालिया सत्र में शेयर में करीब 3.79 फीसदी की गिरावट आई है. इसके बावजूद शेयर अपने पुराने ब्रेकआउट जोन 340 रुपये के आसपास फिर से सपोर्ट ले रहा है. यह स्तर शेयर के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है. इसके अलावा 200 डे ईएमए करीब 337.46 रुपये पर है, जिससे 337 से 340 रुपये का जोन मजबूत सपोर्ट बन रहा है. एक्सपर्ट ने 332 रुपये का स्टॉप लॉस और 362 रुपये का टारगेट दिया है. 342 रुपये के भाव से 362 रुपये का टारगेट करीब 5.85 फीसदी की तेजी दिखाता है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 8.67 लाख करोड़ रुपये डूबे; Sensex 778 अंक टूटा

पेट्रोनेट LNG में 9.15 फीसदी तेजी की उम्मीद

पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर करीब 284 रुपये पर कारोबार कर रहा है. डेली चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है. इससे शेयर में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में बाय ऑन डिप्स की रणनीति काम कर रही है और इसमें 310 रुपये तक जाने की गुंजाइश है. शेयर का 200 डे ईएमए भी मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है और पिछले करीब 20 दिनों से इसे सपोर्ट मिला है. इसके अलावा 280 रुपये के आसपास Ascending Trendline भी सपोर्ट दे रही है. 276 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 310 रुपये का टारगेट दिया गया है. 284 रुपये से 310 रुपये तक करीब 9.15 फीसदी तेजी हो सकती है.

तीनों शेयरों के Target और Stop Loss

  • एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स में 824 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है. इसका स्टॉप लॉस 794 रुपये और टारगेट 900 रुपये है. ऊपरी टारगेट 920 रुपये माना जाए तो संभावित तेजी करीब 11.65 फीसदी है.
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज में 342 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है. इसका स्टॉप लॉस 332 रुपये और टारगेट 362 रुपये है. मौजूदा भाव से संभावित तेजी करीब 5.85 फीसदी है.
  • पेट्रोनेट एलएनजी में 284 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है. इसका स्टॉप लॉस 276 रुपये और टारगेट 310 रुपये है. मौजूदा भाव से संभावित तेजी करीब 9.15 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.