1 से 5 साल के लिए FD कहां कराएं? स्मॉल फाइनेंस, प्राइवेट या सरकारी बैंक, जानें कौन दे रहा बेहतर रिटर्न
अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए उस पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है. लेकिन अब सवाल ये है कि 1 से 5 साल की एफडी में सबसे ज्यादा कमाई कहां हो रही है. आइए जानते हैं.
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा बैंक 1 से 5 साल की अवधि में ज्यादा रिटर्न देता है. क्योंकि अलग-अलग बैंकों के बीच ब्याज दरों में काफी अंतर देखने को मिलता है. खास बात यह है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक जहां सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, वहीं निजी और सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम रिटर्न दे रहे हैं. ऐसे में निवेश से पहले तुलना करना बेहद जरूरी हो जाता है. क्योंकि ब्याज दर में थोड़ा-सा फर्क भी लंबे समय में आपके रिटर्न पर बड़ा असर डाल सकता है.
स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज
इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं. ये बैंक 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए करीब 8.25 फिसदी तक का ब्याज दे रहे हैं. जो बाकी सभी श्रेणियों से ज्यादा है.
उदाहरण के तौर पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक करीब 8 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है जबकि ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 8.2 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. इसके अलावा शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.60 फीसदी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 फीसदी और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.40 फीसदी तक रिटर्न दे रहे हैं. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी करीब 7.10 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज दर |
|---|---|
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 फीसदी |
| ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.20 फीसदी |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 फीसदी |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 फीसदी |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 फीसदी |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.40 फीसदी |
| एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.10 फीसदी |
Private Banks में संतुलित रिटर्न
प्राइवेट बैंकों की बात करें तो यहां एफडी पर मिलने वाला ब्याज स्मॉल फाइनेंस बैंकों से थोड़ा कम जरूर है. लेकिन फिर भी निवेशकों को अच्छा और संतुलित रिटर्न मिलता है. इन बैंकों में 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए ब्याज दरें करीब 7 फीसदी से 7.85 फीसदी के बीच हैं.
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज |
|---|---|
| SBM Bank India | 7.85% |
| IDFC FIRST Bank | 7.50% |
| RBL Bank | 7.20% |
| DCB Bank | 7.15% |
| IndusInd Bank | 7.00% |
| City Union Bank | 7.00% |
इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा ब्याज एसबीएम बैंक इंडिया दे रहा है. जहां एफडी पर अधिकतम 8.10 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. इसके बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.40 फीसदी तक ब्याज दे रहा है वहीं आरबीएल बैंक 7.20 फीसदी तक और डीसीबी बैंक 7.15 फीसदी तक का रिटर्न दे रहे हैं. इसके अलावा इंडसइंड बैंक और सिटी यूनियन बैंक दोनों ही एफडी पर अधिकतम 7.00 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं.
सरकारी बैंकों में सुरक्षा ज्यादा रिटर्न थोड़ा कम
सरकारी बैंकों में एफडी निवेश को सबसे सुरक्षित माना जाता है. लेकिन इसके बदले में ब्याज दरें थोड़ी कम मिलती हैं. अगर आप 1 साल से 5 साल के बीच एफडी करते हैं. तो इन बैंकों में अधिकतम ब्याज करीब 6.40 फीसदी से 7.00 फीसदी के बीच मिलता है. जैसे पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया — ये सभी बैंक एफडी पर करीब 6.60 फिसदी तक का ब्याज दे रहे हैं वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा करीब 6.45 फिसदी तक ब्याज दे रहा है और देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक लगभग 6.40 फिसदी तक का रिटर्न दे रहा है.
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज |
|---|---|
| Punjab National Bank | 6.60% |
| Canara Bank | 6.60% |
| Indian Bank | 6.60% |
| Union Bank of India | 6.60% |
| Bank of Baroda | 6.45% |
| State Bank of India | 6.40% |
इसे भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 50% किया; होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को मिलेगी राहत
