इस एथेनॉल स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, मुनाफे में 504% की जबरदस्त उछाल, रडार पर रखें शेयर

11 फरवरी को Gulshan Polyols का शेयर 163.80 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक करीब 25.03 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं बीते 1 तिमाही में इसमें 4.04 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले 1 साल में शेयर करीब 20.24 फीसदी टूट चुका है. 11 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 1021.63 करोड़ रुपये है.

अपर सर्किट शेयर Image Credit: Canva

12 फरवरी को बाजार में उतार-चढ़ाव रहा था. निफ्टी 26000 को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पार नहीं कर रहा था. ऐसे बाजार में एथेनॉल सेक्टर की कंपनी Gulshan Polyols Limited ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर बाजार में जोरदार हलचल मचा दी है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 504 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जिसके चलते शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया.

Q3 FY26 के नतीजे

Gulshan Polyols Limited की Q3 FY26 में कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम सालाना आधार पर 2.77 फीसदी बढ़कर 609.76 करोड़ रुपये से 626.65 करोड़ रुपये हो गई. वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 15.68 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जो Q2 FY26 में 541.71 करोड़ रुपये थी.

मुनाफे की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 504.14 फीसदी उछलकर 40.90 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 6.77 करोड़ रुपये था. तिमाही आधार पर भी नेट प्रॉफिट में 163.36 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई, जो Q2 FY26 में 15.53 करोड़ रुपये था.

इस तिमाही में कंपनी का बेसिक EPS भी 501.83 फीसदी बढ़कर 6.56 रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.09 रुपये था. बीते 5 सालों में Gulshan Polyols की रेवेन्यू ग्रोथ CAGR आधार पर करीब 26.61 फीसदी रही है.

रिटर्न रेशियो

रिटर्न रेशियो की बात करें तो कंपनी का ROCE करीब 6.31 फीसदी और ROE करीब 3.92 फीसदी है. Gulshan Polyols का कुल EPS करीब 12.30 रुपये है, जबकि कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.70 गुना के आसपास है.

रेवेन्यू सेगमेंट

कंपनी की कुल सेगमेंट रेवेन्यू 626.65 करोड़ रुपये रही. इसमें Ethanol, Bio-Fuel और Distillery सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा, जहां से 456.66 करोड़ रुपये की कमाई हुई. यह कुल सेगमेंट रेवेन्यू का करीब 72.9 फीसदी है.

Ethanol और Distillery क्षमता

Gulshan Polyols ने Ethanol और Distillery सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी बना रखी है. कंपनी की कुल Installed Capacity 810 KLPD है. इसमें मध्य प्रदेश में 2 प्लांट शामिल हैं, जिनकी क्षमता 60 KLPD और 500 KLPD है, जबकि असम में कंपनी का 250 KLPD का प्लांट है. अलग-अलग राज्यों में मौजूदगी से कंपनी की सप्लाई मजबूत होती है और भारत के Ethanol Blending Program को भी सपोर्ट मिलता है.

शेयर का हाल

11 फरवरी को Gulshan Polyols का शेयर 163.80 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक करीब 25.03 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं बीते 1 तिमाही में इसमें 4.04 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले 1 साल में शेयर करीब 20.24 फीसदी टूट चुका है. 11 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 1021.63 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

फंडामेंटली मजबूत 5 शेयरों ने पिछले 3 साल में दिया जीरो रिटर्न, कारोबार बढ़ने के बावजूद नहीं चले स्टॉक, आपके पास है कोई

Q3 नतीजों के बाद रॉकेट बना ये शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, Royal Enfield बनाती है कंपनी

Capex पर खर्च बढ़ा लेकिन शेयर गिरे, 3 साल में रिटर्न नहीं मिला फिर भी उम्मीद जगा रहे हैं ये 3 केमिकल शेयर, रखें नजर

5 साल में 1187% का मल्‍टीबैगर रिटर्न, FII और DII के भी फेवरेट, बढ़ाई हिस्‍सेदारी, जानें Q3 नतीजे कितने दमदार

रेलवे कवच के लिए मिला ₹800 करोड़ का कॉन्‍ट्रैक्‍ट, शेयर 5% उछला, ऑर्डर बुक मजबूत, वंदे भारत में भी यूज हुए प्रोडक्‍ट

MSCI में बड़ा बदलाव! Aditya Birla Capital और L&T फाइनेंस की एंट्री, IRCTC बाहर; जानें क्या होगा असर?