73% तक सस्ते मिल रहे Vijay Kedia के ये तीन स्टॉक, पांच साल में 232 फीसदी तक दिया रिटर्न

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया के पोर्टफोलियो के कुछ शेयरों में हाल के समय में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कई स्टॉक्स अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर से काफी नीचे आ गए हैं, जिससे निवेशकों के बीच चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ गई है कि क्या यह गिरावट भविष्य में निवेश का बेहतर अवसर बन सकती है.

Vijay Kishanlal Kedia Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Vijay Kishanlal Kedia Stocks: जाने-माने निवेशक Vijay Kishanlal Kedia को ऐसे शेयर चुनने के लिए जाना जाता है जिनमें भविष्य में तेज ग्रोथ की संभावना होती है. लेकिन हाल ही में उनके पोर्टफोलियो के कुछ शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कुछ स्टॉक्स अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल से 70% से भी ज्यादा नीचे आ चुके हैं. इससे निवेशकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये गिरावट एक मौका है या जोखिम.

Affordable Robotic & Automation

Affordable Robotic & Automation Limited का शेयर इस समय करीब ₹144.30 पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने 52 हफ्तों के हाई ₹534.40 से करीब 73% नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹163 करोड़ है. निवेशक विजय केडिया के पास इसमें 7.39% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग ₹10 करोड़ है. इतनी बड़ी गिरावट यह दिखाती है कि स्टॉक में काफी दबाव रहा है, लेकिन कुछ निवेशक इसे लंबी अवधि के लिए अवसर के रूप में भी देख रहे हैं. बीते एक साल में इसके शेयर में 64% तक गिरावट दर्ज की गई है.

TAC Infosec

TAC Infosec Limited का शेयर फिलहाल ₹482.35 के आसपास है. यह अपने 52 हफ्तों के हाई ₹899.65 से करीब 46% नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप ₹1,014 करोड़ से ज्यादा है. 16 अंक्टूबर 2025 तक विजय केडिया इसमें 9.58% हिस्सेदारी रखते थे, जिसकी वैल्यू लगभग ₹55.3 करोड़ है. हालांकि हाल में शेयर में थोड़ी तेजी आई है, लेकिन अब भी यह अपने पुराने स्तर से काफी नीचे है. बीते एक साल में इसमें 28% की गिरावट दर्ज हुई है. पांच साल में इसमें 232% की तेजी आई है.

Patel Engineering में भी दबाव

Patel Engineering Limited का शेयर करीब ₹24.60 पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने 52 हफ्तों के हाई ₹46.95 से करीब 47% गिर चुका है. कंपनी का मार्केट कैप ₹2,440 करोड़ से ज्यादा है. केडिया की इसमें 1.01% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब ₹22.3 करोड़ है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी में गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. बीते एक साल में इसमें 15.5% तक गिरावट आई है वहीं पांच साल में यह 1% टूटे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.