टेक्निकल चार्ट पर बने खरीदारी के संकेत, 3 शेयरों में 8 फीसदी तक तेजी की उम्मीद; एक्सपर्ट ने कहां खरीदो
शेयर बाजार में तीन शेयरों पर एक्सपर्ट की नजर है. एक्सपर्ट ने APLLTD, HYUNDIA और GRANULES में खरीदारी की सलाह दी है. APLLTD के लिए 938 रुपये, HYUNDIA के लिए 2,285 रुपये और GRANULES के लिए 947 रुपये का टारगेट दिया गया है. तीनों शेयरों में अलग अलग तकनीकी संकेत नजर आ रहे हैं.
Highlights
- एक्सपर्ट ने APLLTD, HYUNDIA और GRANULES में खरीदारी की सलाह दी है.
- HYUNDIA का 2285 रुपये और GRANULES का 947 रुपये टारगेट है.
- तीनों शेयरों के लिए एक्सपर्ट ने अलग- अलग स्टॉप लॉस भी बताए हैं.
Stocks To Watch: शेयर बाजार में कुछ शेयरों के टेक्निकल चार्ट पर खरीदारी के संकेत बन रहे हैं. PLLTD, HYUNDIA और GRANULES में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों के लिए अलग- अलग टारगेट और स्टॉप लॉस बताए गए हैं. APLLTD को 864 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह है, जबकि इसका टारगेट 938 रुपये और स्टॉप लॉस 827 रुपये रखा गया है. वहीं HYUNDIA और GRANULES में भी मौजूदा स्तर से ऊपर जाने की संभावना बताई गई है.
APLLTD
Choice Equity Broking के VP Technical Research Sachin Gupta के मुताबिक, APLLTD के डेली चार्ट पर मजबूत तेजी का ट्रेंड बना हुआ है. शेयर 864 रुपये के मार्केट प्राइस पर कारोबार कर रहा है और पिछले कई हफ्तों से इसमें तेजी जारी है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर बना हुआ है. ये सभी मूविंग एवरेज पॉजिटिव ऑर्डर में हैं. 14 पीरियड RSI 65.39 पर पहुंच गया है और अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर है. एक्सपर्ट ने 827 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 938 रुपये का टारगेट दिया है.
HYUNDIA
HYUNDIA में 2,050 रुपये के आसपास खरीदारी का सपोर्ट देखने को मिला है. शेयर फिलहाल 2,115 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 14 पीरियड RSI ओवरसोल्ड जोन से ऊपर आया है और 44.94 पर पहुंच गया है. शेयर 100 और 200 EMA के ऊपर वापस आ चुका है. अब इसकी नजर 50 और 20 EMA से मिलने वाले तत्काल रेजिस्टेंस पर है. एक्सपर्ट ने 2,030 रुपये का स्टॉप लॉस और 2,285 रुपये का टारगेट दिया है.
GRANULES
GRANULES के डेली चार्ट पर शेयर ने Descending Trend Line से ब्रेकआउट दिया है. शेयर 869 रुपये के मार्केट प्राइस पर कारोबार कर रहा है. यह 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर बना हुआ है और सभी मूविंग एवरेज तेजी के संकेत दे रहे हैं. 14 पीरियड RSI 52.11 पर है और अपनी सिग्नल लाइन के करीब पहुंच रहा है. एक्सपर्ट ने 830 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 947 रुपये का टारगेट दिया है.
ये भी पढ़ें- इस शनिवार को भी खुलेगा NSE, 26 सितंबर को होगी खास ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह
तीनों शेयरों के टारगेट
तीनों शेयरों में एक्सपर्ट की रणनीति अलग -अलग तकनीकी संकेतों पर आधारित है. APLLTD के लिए 864 रुपये की खरीदारी कीमत पर 938 रुपये का टारगेट दिया गया है. HYUNDIA में 2,115 रुपये की कीमत पर 2,285 रुपये का टारगेट है. वहीं GRANULES में 869 रुपये के भाव पर 947 रुपये का टारगेट बताया गया है. तीनों मामलों में दिए गए स्टॉप लॉस को भी ध्यान में रखना होगा.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस शनिवार को भी खुलेगा NSE, 26 सितंबर को होगी खास ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह
16% की तेजी के बाद 9% टूटा Ola Electric का शेयर, बोर्ड मीटिंग से पहले भारी बिकवाली
NSE Share Price: लिस्टिंग के अगले दिन 1.5% गिरा शेयर, ब्रोकरेज ने दिया 2050 रुपये तक का टारगेट
