इस रिन्यूएबल कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! 52-वीक लो से शेयरों में आ रही रैली, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी

कंपनी देश की बड़ी इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है. कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 8,071 मेगावाट का है, जिसमें सोलर, विंड, स्टोरेज, FDRE और हाइब्रिड सॉल्यूशंस शामिल हैं. शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 171.90 रुपये से करीब 37 प्रतिशत ऊपर है. दिसंबर 2025 तिमाही में म्यूचुअल फंड्स ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.13 प्रतिशत से 4.89 प्रतिशत कर ली है.

रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक Image Credit: money9live.com

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी ACME Solar Holdings Limited के स्टॉक पर निवेशकों की पैनी नजरें हैं. अब कंपनी को मध्य प्रदेश में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी को Rewa Ultra Mega Solar Limited यानी RUMSL की ओर से 220 मेगावाट सोलर प्लस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यानी BESS प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है. यह प्रोजेक्ट Morena Solar Park में लगाया जाएगा. शेयर अपने 52-वीक के निचले स्तर से करीब 37 प्रतिशत ऊपर है. दिसंबर 2025 तिमाही में म्यूचुअल फंड्स ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.13 प्रतिशत से 4.89 प्रतिशत कर ली है.

प्रोजेक्ट की खास शर्तें

इस Solar plus BESS प्रोजेक्ट में सालाना अधिकतम Capacity Utilisation Factor 35 प्रतिशत रखा गया है. कंपनी को रोजाना चार घंटे पीक सप्लाई देनी होगी, जिसमें दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम शामिल हैं. सालाना उपलब्धता 95 प्रतिशत रखना जरूरी होगा.

25 साल का PPA और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट

ACME Solar इस प्रोजेक्ट के लिए RUMSL और Madhya Pradesh Power Management Company Limited के साथ 25 साल का Power Purchase Agreement साइन करेगी. इस प्रोजेक्ट में पहले से तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिलेगा. RUMSL की जिम्मेदारी होगी कि वह जमीन और 33 केवी से ऊपर की इवैक्यूएशन फैसिलिटी उपलब्ध कराए.

कंपनी के बारे में

ACME Solar Holdings Limited देश की बड़ी इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है. कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 8,071 मेगावाट का है, जिसमें सोलर, विंड, स्टोरेज, FDRE और हाइब्रिड सॉल्यूशंस शामिल हैं. कंपनी की ऑपरेशनल कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी 2,966 मेगावाट है, जबकि 5,105 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं. इसमें करीब 17 गीगावाट घंटे की BESS इंस्टॉलेशन शामिल है. अंडर कंस्ट्रक्शन PPA साइन पोर्टफोलियो 2,664 मेगावाट का है.

शेयर का हाल

मंगलवार को ACME Solar Holdings Limited के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली. शेयर 3.05 प्रतिशत चढ़कर 235.05 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 171.90 रुपये से करीब 37 प्रतिशत ऊपर है. दिसंबर 2025 तिमाही में म्यूचुअल फंड्स ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.13 प्रतिशत से 4.89 प्रतिशत कर ली है.

इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories