126% अमेरिकी टैरिफ की आहट के बीच इस सोलर कंपनी को मिले ₹172 करोड़ के ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, रखें फोकस में

Websol Energy को 85.5 MW सोलर मॉड्यूल सप्लाई के ₹172 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं जिससे शेयर में तेजी आई. कंपनी ने कहा कि अमेरिकी सोलर टैरिफ का उस पर असर नहीं पड़ेगा. Q3 FY26 में कंपनी का मुनाफा 56% और रेवेन्यू 77% बढ़ा है.

सोलर शेयर Image Credit: CANVA

अमेरिका द्वारा भारतीय सोलर पैनल पर 126% की ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के बीच भारत में सोलर सेक्टर की कंपनी Websol Energy System Ltd को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बीएससी को इसकी जानकारी दी है. इस खबर के बाद गुरुवार को इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.63% चढ़कर ₹58.46 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें गिरावट भी देखने को मिली. आइये जानते है कि कंपनी को किसने और कितना बड़ा ऑर्डर दिया है.

₹172 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

कंपनी को कुल 85.5 मेगावॉट क्षमता के सोलर मॉड्यूल सप्लाई के तीन ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹172 करोड़ है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये ऑर्डर Bekem Infra Projects, Sri Avantika Contractors और Kosol Energie से मिले हैं. फिलहाल इन ऑर्डर का उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी डिलीवरी मई 2026 तक पूरी कर दी जाएगी.

USA टैरिफ का असर नहीं

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाल ही में अमेरिका द्वारा सोलर इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि Websol Energy फिलहाल अमेरिका को प्रोडक्ट्स निर्यात नहीं करती है.

क्या बोली कंपनी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सोहन लाल अग्रवाल ने कहा कि नए ऑर्डर से कंपनी की क्षमताओं पर पार्टनर्स का भरोसा झलकता है और इससे भारतीय सोलर मार्केट में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी समय पर ऑर्डर पूरा करने और देश के रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Websol Energy System भारत में फोटोवैलेटिक क्रिस्टलाइन सोलर सेल और संबंधित मॉड्यूल के निर्माण के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी घरेलू बाजार में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है और नए ऑर्डर इसके बिजनेस आउटलुक को मजबूत करते हैं.

फाइनेसेंशियल हेल्थ

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं. इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 56.4% बढ़कर ₹64.98 करोड़ हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹41.56 करोड़ था. वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू 77.2% की सालाना बढ़त के साथ ₹261.02 करोड़ पर पहुंच गया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.