Anant Raj के शेयर में आ सकती है 48% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 752% भागा स्टॉक
रियल एस्टेट कंपनी अनंत राज लिमिटेड एक बार फिर बाजार के जानकारों की पसंद बनती नजर आ रही है. ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने शेयर पर 'BUY' रेटिंग देते हुए 880 रुपये का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा भाव से करीब 48 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है. मजबूत तकनीकी संकेत, कम कर्ज और लंबी अवधि के शानदार रिटर्न ने निवेशकों का ध्यान खींचा है.

Ventura on Anant Raj Limited TP: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी अनंत राज लिमिटेड (Anant Raj) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. ब्रोकरेज और रेटिंग एजेंसी Ventura ने इस शेयर पर ‘BUY’ की सलाह देते हुए 880 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 48 फीसदी की संभावित तेजी को दर्शाता है. मजबूत फंडामेंटल्स, कम कर्ज और लंबी अवधि में शानदार रिटर्न के दम पर यह शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकता है.
अनंत राज में आएगी 48 फीसदी की तेजी
रेटिंग एजेंसी Ventura ने अनंत राज लिमिटेड (ANANTRAJ) के शेयर में खरीदारी (BUY) की सलाह दी गई है. इस शेयर का Buying Price 591.50 रुपये बताया गया है और इसका टारगेट प्राइस 880 रखा गया है. निवेशकों के लिए पहला सपोर्ट लेवल 560–555 रुपये और दूसरा सपोर्ट लेवल 518–498 रुपये बताया गया है. वहीं, जोखिम को सीमित रखने के लिए स्टॉप लॉस 445 रुपये निर्धारित किया गया है. यानी स्टॉक में लगभग में 48 फीसदी की तेजी आई है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| मूलभूत जानकारी (Fundamentals) | मान |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹21,213 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 38.08 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 3.66 |
| उद्योग पी/ई (Industry P/E) | 31.09 |
| ऋण-से-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.12 |
| आरओई (ROE) | 9.59% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 15.48 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.17% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 160.85 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹2 |
शेयर की चाल
- CMP – ₹573.25 (5 May, 2026)
- 1 महीने में – 9 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – सपाट कारोबार
- 3 साल में – 266 फीसदी उछला
- 5 साल में – 752 फीसदी भागा
दिख रही रिकवरी
रियल एस्टेट कंपनी अनंत राज लिमिटेड (Anant Raj) के शेयर में एक बार फिर मजबूती के संकेत दिखाई दे रहे हैं. टेक्निकल चार्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में 947.90 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद शेयर लगातार दबाव में रहा और अप्रैल 2025 में 376.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया.
हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने के बाद शेयर ने अच्छी रिकवरी दिखाई और अक्टूबर 2025 में 743.65 रुपये तक पहुंच गया. इसके बाद शेयर फिर से दबाव में आया और मार्च 2026 में 403 रुपये के स्तर तक गिर गया. लेकिन यहीं से निवेशकों की दिलचस्पी दोबारा बढ़ी और शेयर ने एक नया अपट्रेंड शुरू किया.
टेक्निकल चार्ट पर बना डिसेंडिंग ट्रायंगल बुलिश ब्रेकआउट
मार्च 2026 से शुरू हुई तेजी के दौरान शेयर मई 2026 में 564.85 रुपये तक पहुंचा. हालांकि इस स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन गिरावट सीमित रही. इसके बाद शेयर ने लगातार हायर बॉटम्स बनाए, जो मजबूत खरीदारी का संकेत माना जाता है. हाल ही में शेयर ने टेक्निकल चार्ट पर डिसेंडिंग ट्रायंगल बुलिश ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट अच्छी वॉल्यूम के साथ हुआ है, जिससे तेजी की धारणा और मजबूत हुई है.
यह भी पढ़ें: Meesho के शेयरों में 8वें दिन बड़ी गिरावट, 9 जून से खुलेंगे ₹54000 करोड़ के शेयर; निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.