10 टुकड़ों में बंटेगा Angel One का शेयर, स्टॉक पर रखें नजर, ये है रिकॉर्ड डेट
Angel One स्टॉक स्प्लिट के तहत अपने हर 1 शेयर को 10 हिस्सों में बांटेगी और इसके लिए 26 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये होगी, लेकिन निवेशकों की कुल होल्डिंग वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि तिमाही नतीजों में मुनाफा दबाव में रहा और हालिया सत्रों में शेयर में कमजोरी देखने को मिली है.
Stock Split: घरेलू ब्रोकरेज फर्म Angel One अपने शेयरों का विभाजन करेगी. इसके लिए कंपनी ने पहले ही 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था. कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट तय कर दी है. कंपनी के मुताबिक एक शेयर 10 टुकड़ों में बंटेगा.
घटेगी फेस वैल्यू
प्रस्ताव के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 फुली पेड-अप शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा जाएगा. यानी जिन निवेशकों के पास 1 शेयर है, उन्हें रिकॉर्ड डेट के आधार पर 10 शेयर मिलेंगे. हालांकि फेस वैल्यू और शेयरों की संख्या बदलेगी, लेकिन निवेशकों के कुल निवेश मूल्य और हिस्सेदारी पर सीधा कोई असर नहीं पड़ेगा.
क्या है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 26 फरवरी को रिकॉर्ड डेट रखा गया है. जो निवेशक इस तारीख तक शेयर होल्ड करेंगे, वही 1:10 स्प्लिट का लाभ पाने के पात्र होंगे.
Q3 में मुनाफे पर दबाव
दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT 4.5% घटकर 269 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 281.5 करोड़ रुपये था. हालांकि कुल आय 5.8% बढ़कर 1,338 करोड़ रुपये हो गई. बढ़े हुए कर्मचारी खर्च और ESOP लागत के कारण मार्जिन पर दबाव देखा गया.
यह भी पढ़ें: घाटे से मुनाफे में आई ये छुटकू कंपनी, रेवेन्यू 24% उछला, कर्ज भी ना के बराबर, 15 रुपये से सस्ता शेयर बना रॉकेट
शेयर का हाल
पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 6.65% गिरा है. एक महीने में 1.26% की गिरावट आई है. हालांकि साल भर में इसमें 6.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. मंगलवार सुबह NSE पर शेयर 2,482 रुपये पर 0.37% की कमजोरी के साथ ट्रेड करता नजर आया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
