आशीष कचोलिया ने किचन अप्लायंसेज बनाने वाली इस कंपनी में लगा रखा है ₹102 करोड़ का दांव, Q3 में 75% बढ़ा प्रॉफिट, 8% चढ़े शेयर
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल Carysil Ltd ने Q3FY26 में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी के नेट प्रॉफिट में 75% सालाना बढ़त के बाद बुधवार का इसका शेयर 8% उछला. कंपनी का 9 महीनों में मुनाफा 60% बढ़ा जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.
शेयर बाजार में बुधवार को एक स्मॉल-कैप स्टॉक ने निवेशकों का ध्यान खींचा जब मजबूत तिमाही (Q3) नतीजों के बाद इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली. दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल Carysil Ltd का शेयर Q3FY26 के नतीजों के बाद करीब 8 फीसदी उछल गया. कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर मुनाफे में 75 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसने बाजार की उम्मीदों को मजबूती दी. Carysil क्वार्ट्ज किचन सिंक, स्टेनलेस स्टील किचन सिंक, बाथ प्रोडक्ट्स, टाइल्स जैसे किचन अप्लायंसेज और एक्सेसरीज बनाती और बेचती है.आइये जानते हैं कि कंपनी में कचोलिया की कितनी हिस्सेदारी है.
शेयर का हाल
करीब 2,884 करोड़ के मार्केट कैप वाली Carysil Ltd का शेयर बुधवार को इंट्रा-डे में 1029 तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव 954 से लगभग 8 फीसदी ज्यादा है. लंबी अवधि में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. इस शेयर ने पिछले 1 साल में 44.5 फीसदी, पिछले तीन वर्षों में करीब 127 फीसदी और पांच वर्षों में 423 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.
Q3FY26 के नतीजे
अगर तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया जो Q3FY25 में 203 करोड़ रुपये था. हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. मुनाफे की बात करें तो नेट प्रॉफिट12 करोड़ रुपये से बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया यानी 75 फीसदी की YoY ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि Q2FY26 के Rs 27 करोड़ की तुलना में यह 22 फीसदी कम रहा.
9MFY26 के आंकड़े
नौ महीनों (9MFY26) के आंकड़े भी कंपनी की मजबूती दिखाते हैं. इस अवधि में रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 690 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 60 फीसदी की छलांग के साथ 45 करोड़ रुपये से 72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी की 3-वर्षीय सेल्स CAGR 19 फीसदी और 5-वर्षीय प्रॉफिट CAGR 24 फीसदी है. इसका ROCE 15 फीसदी और ROE 14 फीसदी पर बना हुआ है.
कचोलिया की हिस्सेदारी
Trendlyn के आंकड़ों के अनुसार, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया कंपनी में 3.5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं और उन्होंने Q3FY16 से कंपनी में निवेश शुरू किया था. उनके पास Q3FY26 तक कंपनी के 1,000,000 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 102 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 रिजल्ट में Coal India को हुआ घाटा, फिर भी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय
ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
Solar Ind, Data Patterns, Astra Microwave समेत 5 डिफेंस स्टॉक्स पर Goldman Sachs बुलिश, बता दिया इनका दमदार प्लान
