2026 में आशीष कचोलिया पर पैसों की बारिश! इन 8 स्टॉक्स ने किया कमाल, 133% तक उछले शेयर, देखें लिस्ट
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके निवेश वाले 8 स्टॉक्स में 39% से लेकर 133% तक की तेजी देखने को मिली है. खास बात यह है कि इनमें से कुछ शेयर मल्टीबैगर साबित हुए हैं और निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा कमाल दिखाया.

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की हमेशा नजर रहती है. मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, कचोलिया ने 51 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी का खुलासा किया है. 12 जून 2026 तक उनके सार्वजनिक पोर्टफोलियो का कुल वैल्यू करीब 3,070 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो दिसंबर 2025 तिमाही के 2,602 करोड़ रुपये से लगभग 18% अधिक है. हालांकि, उनके पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने इस साल कमजोर प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है.
Aeroflex Industries बना सबसे बड़ा विजेता
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर कैलेंडर वर्ष 2026 में अब तक 133% उछल चुका है. शेयर का भाव 193 रुपये से बढ़कर 448 रुपये पहुंच गया. मार्च 2026 तिमाही में कचोलिया की कंपनी में 2.27% हिस्सेदारी थी, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 135 करोड़ रुपये है.
V-Marc India ने दोगुना किया निवेशकों का पैसा
वी-मार्क इंडिया के शेयर ने इस साल अब तक 105% की तेजी दिखाई है. शेयर 683 रुपये से बढ़कर 1,400 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी में अशीष कचोलिया की 2.71% हिस्सेदारी है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 93 करोड़ रुपये है.
Yasho Industries भी बनी मल्टीबैगर
याशो इंडस्ट्रीज का शेयर 2026 में अब तक 102% चढ़ चुका है. यह 1,421 रुपये से बढ़कर 2,899 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी में कचोलिया की 2.27% हिस्सेदारी की मौजूदा कीमत करीब 79 करोड़ रुपये है.
Fineotex Chemical में 60% की शानदार तेजी
फाइनोटेक्स केमिकल के शेयर ने इस साल अब तक 60% का रिटर्न दिया है. शेयर 25 रुपये से बढ़कर 39 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी में कचोलिया की 2.58% हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करीब 118 करोड़ रुपये है.
Advait Energy Transitions और Shree Refrigerations ने भी किया मालामाल
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस का शेयर 53.20% बढ़कर 2,311 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, श्री रेफ्रिजरेशंस के शेयर में भी 55% की तेजी दर्ज की गई है. अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस में कचोलिया की 1.83% हिस्सेदारी और श्री रेफ्रिजरेशंस में 3.42% है.
SG Finserve और Man Industries (India) में मजबूत प्रदर्शन
एसजी फिनसर्व का शेयर इस साल 51% चढ़ा है, जबकि मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) ने 39% का रिटर्न दिया है. SG Finserve की में कचोलिया की हिस्सेदारी 2.37% है तो वहीं मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) 3% से अधिक की शेयरहोल्डिंग है.
दो नए शेयरों पर लगाया दांव
मार्च 2026 तिमाही में अशीष कचोलिया ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए शेयर शामिल किए हैं. इनमें फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज और इंडो एसएमसी शामिल हैं. निवेशक अब इन दोनों कंपनियों पर भी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि कचोलिया की नई खरीदारी अक्सर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है.
यह भी पढ़ें: रुकने का नाम नहीं ले रहा इस IPO का GMP… ₹127 के शेयर पर ₹61000 का लिस्टिंग गेन, सब्सक्रिप्शन भी दमदार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.