TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

1 महीने में अशीष कचोलिया के डूबे ₹232 करोड़, अब इन 2 शेयरों पर लगाया नया दांव, भारी डिस्काउंट पर स्टॉक्स

स्मॉलकैप शेयरों में आई हालिया गिरावट के चलते कई निवेशक चुनिंदा शेयरों में बॉटम फिशिंग की रणनीति अपना रहे हैं. अशिष कचोलिया का यह पोर्टफोलियो फेरबदल भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कमजोर हुए शेयरों में संभावित रिकवरी को ध्यान में रखकर पोजिशन बनाई गई है.

V-Marc India के शेयर में सोमवार को 11 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली. Image Credit: money9live

Ashish Kacholia Portfolio: बाजार में इन दिनों खूब अफरा-तफरी मची हुई है. बाजार के दिग्गजों के पोर्टफोलियो में भी बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है. पिछले एक महीने में दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया के 232 करोड़ रुपये डूब गए हैं. अब इस दिग्गज ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. स्मॉलकैप शेयरों में आई तेज करेक्शन के बीच उन्होंने कुछ नए शेयर जोड़े हैं. यह कदम लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी बदलने से ज्यादा टैक्टिकल रियलाइन्मेंट माना जा रहा है. ये दोनों शेयर अपने एक साल के हाई से 56 फीसदी तक के डिस्काउंट पर कामकाज कर रहे हैं.

सोर्स-ट्रेंडलाइन
सोर्स-ट्रेंडलाइन

Adcounty Media

अशीष कचोलिया ने डिजिटल एडवरटाइजिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Adcounty Media में करीब 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. यह कंपनी जुलाई में BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के शुरुआती दो महीनों में शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया था, लेकिन इसके बाद इसमें तेज करेक्शन आया और यह अपने हाई से करीब 56 प्रतिशत तक टूट चुका है.

हालिया कारोबार में Adcounty Media का शेयर करीब 4.33 प्रतिशत गिरकर 112.8 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 22 प्रतिशत टूटा है, जबकि बीते तीन महीनों में इसमें करीब 47.56 प्रतिशत की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 253.81 करोड़ रुपये है.

TechEra Engineering

कचोलिया ने TechEra Engineering में भी नई एंट्री की है. उन्होंने कंपनी में करीब 4.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जो करीब 7.98 लाख शेयरों के बराबर है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 13 प्रतिशत चढ़ा है, लेकिन हाल के महीनों में इसमें दबाव देखने को मिला है. शेयर अपने एक साल के हाई से करीब 42 प्रतिशत नीचे आ चुका है.

23 जनवरी के कारोबार में TechEra Engineering का शेयर करीब 4.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 187.15 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.58 प्रतिशत गिरा है. वहीं बीते तीन महीनों में इसमें करीब 34.45 प्रतिशत की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 309.19 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी का गिरा रेवेन्यू, फिर भी मुकुल अग्रवाल ने खरीदे करोड़ों शेयर, भाव ₹20 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.