19 मार्च को इन हॉट स्टॉक्स पर रखें नजर, दिखेगी हलचल; लिस्ट में UltraTech Cement, Nazara Tech जैसे दिग्गज!
बाजार के लिए अभी तक ये हफ्ता काफी अच्छा रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स ने दमदार रिकवरी रैली की है. अब निवेशकों की नजरें 19 मार्च के ट्रेड पर है. बाजार में देखना होगा कि क्या तेजी जारी रहती है या गिरावट फिर से आती है. इन सब के बीच कई हॉट स्टॉक्स पर भी निवेशकों की नजरें हैं.
Stocks to Watch on 19 march: बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली. निफ्टी 196 अंक चढ़कर 23,777 के स्तर पर बंद हुआ. दिन की शुरुआत 51 अंकों की बढ़त के साथ हुई और इंडेक्स ने 23,862 का हाई भी छुआ. हालांकि, आखिरी घंटे में मुनाफावसूली से करीब 130 अंकों की गिरावट आई, लेकिन बाजार का मूड पॉजिटिव बना रहा. ऐसे में 19 मार्च के कारोबार में कुछ खास शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
UltraTech Cement Limited
कंपनी ने Sunsure Solarpark Seven Private Limited में करीब 26.18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. इसके लिए कंपनी करीब 19.2 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. इसका मकसद ग्रीन एनर्जी की जरूरत पूरी करना, लागत घटाना और कैप्टिव पावर नियमों का पालन करना है.
United Breweries Limited
कंपनी को उत्तर प्रदेश में अपने नए ग्रीनफील्ड ब्रेवरी प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है. यह प्लांट उन्नाव के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में लगाया जाएगा, जिसकी सालाना क्षमता 1.3 मिलियन हेक्टोलिटर होगी.
Delhivery Limited
लॉजिस्टिक्स कंपनी ने अपनी इंटरनेशनल सर्विस ‘Delhivery International’ का विस्तार करते हुए अब यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक Economy Air Parcel Service शुरू कर दी है, जिससे कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस को मजबूती मिलेगी.
Nazara Technologies Limited
गेमिंग कंपनी की यूके यूनिट ने Bluetile Games S.L. और BestPlay Systems S.L. में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. यह डील करीब 100.3 मिलियन डॉलर की है, जिससे कंपनी का इंटरनेशनल गेमिंग पोर्टफोलियो मजबूत होगा.
Belrise Industries Limited
कंपनी की सब्सिडियरी Belrise UK Holdings Limited ने Chester Hall Precision Engineering Holdings Limited की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ खरीदने का समझौता किया है. इससे कंपनी का ऑटो कंपोनेंट बिजनेस और मजबूत होगा.
NATCO Pharma Limited
कंपनी का बोर्ड 24 मार्च को बैठक करेगा, जिसमें एग्रोकेमिकल बिजनेस को अलग करने यानी डीमर्जर पर विचार किया जाएगा. यह यूनिट Natco Crop Health Sciences Limited में ट्रांसफर की जा सकती है.
Ahluwalia Contracts (India) Limited
कंपनी को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 393.04 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट राजस्थान में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास से जुड़ा है, जो कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.
इसे भी पढ़ें- IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पश्चिम एशिया युद्ध का असर: इन शेयरों में मचा कोहराम! 36% तक टूटे स्टॉक्स, जानें कौन रहा लिस्ट का क्रैश किंग?
ब्रोकरेज कॉल: इस शेयर में आएगी 17 फीसदी की तेजी, दिया ADD रेटिंग, जानें कितना है टारगेट प्राइस?
GIFT Nifty 1 फीसदी से अधिक टूटा, क्या गुरुवार को गिरावट के साथ खुलेगा बाजार? US मार्केट का ऐसा है हाल
