इस कंपनी का गिरा रेवेन्यू, फिर भी मुकुल अग्रवाल ने खरीदे करोड़ों शेयर, भाव ₹20 से कम
HCC ने पिछले कुछ सालों में कर्ज कम करने पर फोकस किया है. कंपनी का कुल कर्ज करीब 4,851 करोड़ रुपये से घटकर 1,001 करोड़ रुपये पर आ गया है. इसके अलावा ऑपरेटिंग कैश फ्लो भी बेहतर हुआ है, जो करीब 134 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी है. मौजूदा ऑर्डर बैकलॉग करीब 13,152 करोड़ रुपये का है, जो ट्रांसपोर्ट, हाइड्रो, वाटर और न्यूक्लियर जैसे अलग-अलग सेक्टर में फैला हुआ है.
20 रुपये से कम का शेयर HCC फिर एक बार निवेशकों के रडार पर आ गया है. इसकी वजह है मुकुल अग्रवाल की फ्रेश खरीदारी. हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी यानी HCC में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की नई खरीदारी ने बाजार का ध्यान खींचा है. कंपनी के हालिया नतीजों में दबाव के बावजूद इस निवेश को बैलेंस शीट में सुधार और लंबी अवधि की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 42 फीसदी डिस्काउंट पर कामकाज कर रहा है.
कंपनी का हालिया प्रदर्शन
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,780 करोड़ रुपये है. शेयर का क्लोजिंग प्राइस 18.25 रुपये रहा, जो पिछले बंद भाव 19.10 रुपये से करीब 4.45 प्रतिशत नीचे रहा. जनवरी 2026 तक कंपनी के शेयर में भारी दबाव देखने को मिला है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 12 प्रतिशत टूटा है. वहीं तीन महीनों में इसमें करीब 23.85 प्रतिशत और एक साल में करीब 31.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 42 फीसदी डिस्काउंट पर कामकाज कर रहा है.
मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी
दिसंबर 2025 में मुकुल महावीर अग्रवाल ने कंपनी में करीब 1.68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. यह हिस्सेदारी लगभग 4.40 करोड़ शेयरों के बराबर है. बाजार जानकारों का मानना है कि यह निवेश कंपनी के फंडामेंटल सुधार और आगे की रिकवरी को ध्यान में रखकर किया गया है.

रेवेन्यू में गिरावट, फिर भी भरोसा
Q2 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 31.7 प्रतिशत गिरकर 961 करोड़ रुपये पर आ गया. बीते कुछ सालों में भी कंपनी की आय में दबाव रहा है. FY22 में जहां रेवेन्यू 10,668 करोड़ रुपये था, वहीं FY25 में यह घटकर 5,603 करोड़ रुपये रह गया. इसके बावजूद निवेशकों की नजर कंपनी के ऑपरेशनल स्ट्रक्चर और बैलेंस शीट में हुए सुधार पर है.
बैलेंस शीट में बड़ा सुधार
HCC ने पिछले कुछ सालों में कर्ज कम करने पर फोकस किया है. कंपनी का कुल कर्ज करीब 4,851 करोड़ रुपये से घटकर 1,001 करोड़ रुपये पर आ गया है. इसके अलावा ऑपरेटिंग कैश फ्लो भी बेहतर हुआ है, जो करीब 134 करोड़ रुपये रहा.
कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी है. मौजूदा ऑर्डर बैकलॉग करीब 13,152 करोड़ रुपये का है, जो ट्रांसपोर्ट, हाइड्रो, वाटर और न्यूक्लियर जैसे अलग-अलग सेक्टर में फैला हुआ है. इससे आगे के कामकाज को लेकर बेहतर विजिबिलिटी मिलती है.
कंपनी प्रोफाइल
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड की स्थापना साल 1926 में हुई थी. इसका मुख्यालय मुंबई में है. कंपनी देश और विदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन काम में सक्रिय है. कंपनी का मुख्य बिजनेस पावर सेक्टर जैसे हाइड्रो और न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स, ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े रोड, ब्रिज, मेट्रो और पोर्ट प्रोजेक्ट्स, वॉटर सेक्टर में इरिगेशन और वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है. लंबे अनुभव और बड़े प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो के चलते HCC को इंफ्रा सेक्टर की पुरानी और भरोसेमंद कंपनियों में गिना जाता है.
इसे भी पढ़ें- इन 4 शेयरों पर FII लट्टू, 20% तक बढ़ाई होल्डिंग, बैंकिंग, रिन्यूएबल पावर जैसे सेक्टर से है नाता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: आज ONGC, Airtel, टाइटन और M&M के नतीजों पर रहेगी नजर, इन शेयरों में दिखेगी हलचल
₹2130 तक जा सकता है NH शेयर का भाव, GOKEX और Supriya Lifescience का ये है टारगेट
MCX vs NSE vs BSE: Q2 नतीजों के बाद किस एक्सचेंज शेयर में करें निवेश, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
