आशीष कचोलिया के इन 2 दांव ने दिया बंपर रिटर्न, ₹6 का शेयर पहुंचा ₹287 पर, मिला 4995% तक रिटर्न; अब भी है कमाई का मौका?
आशीष कचोलिया के पसंदीदा V-Marc India और Tanfac Industries ने निवेशकों को 45 गुना और 20 गुना तक रिटर्न दिया है. ऐसे में जानिए इन दोनों शेयरों की ग्रोथ, वैल्यूएशन, जोखिम और आगे की संभावनाएं.
Highlights
- दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया लंबे समय से ऐसे स्मॉलकैप में निवेश के लिए जाने जाते हैं.
- उनकी स्ट्रेटजी आमतौर पर शुरुआती स्टेज में निवेश करने और कई सालों तक शेयरों को होल्ड करने की रही है.
- ऐसे ही उनके पोर्टफोलियो के दो शेयर ने 4995.52 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
Ashish Kacholia Stocks: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया लंबे समय से ऐसे स्मॉलकैप और टर्नअराउंड कारोबारों में निवेश के लिए जाने जाते हैं, जिन पर शुरुआती दौर में बाजार की नजर कम रहती है. उनकी स्ट्रेटजी आमतौर पर शुरुआती स्टेज में निवेश करने और कई सालों तक शेयरों को होल्ड करने की रही है. ऐसे ही उनके पोर्टफोलियो के दो शेयर V-Marc India और Tanfac Industries ने शुरुआती निवेशकों को पिछले पांच सालों में 4995.52 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. हालांकि अब सवाल यह है कि क्या इन शेयरों में आगे भी तेजी की गुंजाइश बची है या जोखिम बढ़ चुका है.
V-Marc India
V-Marc India बिजली के तार और केबल बनाती है, जिनका इस्तेमाल इमारतों, फैक्ट्रियों और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में होता है. कंपनी की मौजूदा मार्केट कैप 3813 करोड़ रुपये है. उत्तराखंड और महाराष्ट्र में इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और कंपनी 24 से ज्यादा राज्यों में 1200 से अधिक डीलरों के जरिए कारोबार करती है.
आशीष कचोलिया ने अगस्त 2024 में प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए करीब 5 लाख शेयर खरीदे थे. इसके लिए उन्होंने करीब 14.24 करोड़ रुपये का निवेश किया था. उस समय उनकी हिस्सेदारी करीब 2 फीसदी थी, जो अब बढ़कर करीब 2.71 फीसदी हो गई है. वह कंपनी के सबसे बड़े पब्लिक शेयरधारक हैं.
5 साल में कैसी रही कंपनी की ग्रोथ?
| वित्त वर्ष | FY21 | FY22 | FY23 | FY24 | FY25 | FY26 | 5-Year CAGR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| बिक्री (₹ करोड़) | 172 | 179 | 245 | 560 | 896 | 1,797 | 65% |
| EBITDA (₹ करोड़) | 15 | 15 | 26 | 66 | 98 | 201 | 68% |
| नेट प्रॉफिट (₹ करोड़) | 6 | 5 | 10 | 27 | 36 | 100 | 76% |
कंपनी के शेयर का हाल ?
कंपनी का शेयर 5 अगस्त दोपहर 12:24 बजे तक 10.20% की तेजी के साथ 287 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का शेयर 42 के प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 19.8 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का ROCE 41.4% और ROE 41.8% है. वहीं, पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 69.7 रुपये का निचला और 312 रुपये का हाई लेवल छुआ है.
5 साल में दिया तगड़ा रिटर्न
कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीनों में 75% का रिटर्न दिया है. वहीं, सिर्फ 6 महीनों में 174% और एक साल में 257% का रिटर्न दिया है. अगर लंबी अवधि की बात करें, तो पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयर ने 4,995.52% का रिटर्न दिया है.
45 गुना रिटर्न, लेकिन वैल्यूएशन महंगा
अगस्त 2021 में V-Marc India का शेयर करीब 6 रुपये पर था, जो 5 अगस्त 2026 को बढ़कर 287 रुपये पर पहुंच गया. यानी पांच साल में करीब 45 गुना रिटर्न. पिछले एक साल में ही शेयर 350% से अधिक चढ़ा है.
किन बातों पर नजर रखना जरूरी?
कंपनी पर 214 करोड़ रुपये का कर्ज है. FY26 में ब्याज पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हुए. प्रमोटरों ने अपनी हिस्सेदारी का करीब 43% हिस्सा गिरवी रखा है और पिछले तीन वर्षों में उनकी हिस्सेदारी 70% से घटकर 65% रह गई है. मई 2026 में एक्सचेंज ने मार्च तिमाही के नतीजों को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बाद 4 जून 2026 को उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने कंपनी के परिसर में सर्वे भी किया. हालांकि कंपनी का कहना है कि इससे उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा.
Tanfac Industries
Tanfac Industries तमिलनाडु के कडलूर स्थित SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र में फ्लोरीन आधारित केमिकल्स का उत्पादन करती है. कंपनी की मौजूदा मार्केट कैप 6533 करोड़ रुपये है. इसकी स्थापना 1972 में हुई थी और वर्तमान में इसका संचालन Anupam Rasayan तथा TIDCO मिलकर करते हैं. आशीष कचोलिया FY26 के दौरान इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.5% से अधिक कर चुके हैं.
5 साल में कैसी रही कंपनी की ग्रोथ?
| वित्त वर्ष | FY21 | FY22 | FY23 | FY24 | FY25 | FY26 | 5-Year CAGR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| बिक्री (₹ करोड़) | 148 | 320 | 375 | 378 | 557 | 711 | 37% |
| EBITDA (₹ करोड़) | 33 | 76 | 76 | 72 | 131 | 112 | 28% |
| शुद्ध लाभ (₹ करोड़) | 17 | 53 | 56 | 52 | 88 | 70 | 33% |
कंपनी के शेयर का हाल?
Tanfac Industries का मौजूदा मार्केट कैप 6533 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर 5 अगस्त दोपहर 12:46 बजे तक 0.73% की गिरावट के साथ 3,080 रुपये पर कारोबार कर रहा. कंपनी का शेयर 96.6 के प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 187 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का ROCE 23.7% और ROE 20.5% है. पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 1,633 रुपये का निचला और 3,227 रुपये का उच्च स्तर छुआ है.
5 साल में दिया 2,074 फीसदी का रिटर्न
अगर कंपनी के शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 3 महीनों में इसने 25% का रिटर्न दिया है. वहीं, 6 महीनों में 41%, एक साल में 51% और पिछले 5 वर्षों में 2,074% का शानदार रिटर्न दिया है.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
दोनों कंपनियां अपने-अपने कारोबार में मजबूत बदलाव की कहानी पेश करती हैं, लेकिन जोखिम अलग-अलग हैं. V-Marc India में कॉरपोरेट गवर्नेंस, कर्ज और वैल्यूएशन पर नजर रखना जरूरी है, जबकि Tanfac Industries के लिए सबसे बड़ी चुनौती महंगे वैल्यूएशन के बीच नए विस्तार को समय पर पूरा करना और मुनाफे की ग्रोथ वापस पटरी पर लाना है.
आशीष कचोलिया ने इन कंपनियों में शुरुआती दौर में निवेश किया था, जब वैल्यूएशन काफी कम थे. ऐसे में केवल उनके पोर्टफोलियो को देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- ₹16.30 लाख करोड़ के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल, जानें जून तिमाही में LIC ने कौन-से शेयर खरीदे और बेचे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
52 हफ्ते के लो के करीब ये IT स्टॉक, AI बिजनेस से बदल सकती है किस्मत; रखें नजर
Nifty-Sensex का बदल गया समीकरण! एक में तेजी, दूसरे में सुस्ती, जानें दोनों इंडेक्स में क्यों दिख रहा फर्क?
इस कंपनी को मिला 16.90 करोड़ रुपये का ऑर्डर, AMRUT 2.0 के तहत लगाएगी स्मार्ट वाटर मीटर; शेयर में तेजी
