गाड़ी के पुर्जे बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, ऑटो सेक्टर की रफ्तार से चमक सकते हैं स्टॉक
भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर आने वाले वर्षों में मजबूत तेजी की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में सिर्फ वाहन निर्माता ही नहीं, बल्कि ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां भी इस ग्रोथ का बड़ा फायदा उठा सकती हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों, बढ़ती तकनीक और प्रीमियम फीचर्स की मांग के बीच कुछ ऑटो एंसिलरी कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बनकर उभर रही हैं.

Auto Ancillary Stocks : भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में आने वाले वर्षों में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है. हालांकि आमतौर पर वाहन बनाने वाली कंपनियां चर्चा में रहती हैं, लेकिन वाहन के लिए जरूरी पुर्जे बनाने वाली ऑटो एंसिलरी कंपनियां भी इस विकास का बड़ा फायदा उठा सकती हैं. बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मांग, प्रीमियम फीचर्स और नई तकनीकों के इस्तेमाल से कई ऑटो कंपोनेंट कंपनियों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं.
Uno Minda को मिल सकता है बड़ा फायदा
ऊनो मिंडा देश की प्रमुख ऑटो कंपोनेंट कंपनियों में से एक है. कंपनी स्विच, एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील, सेंसर, कंट्रोलर और ईवी से जुड़े कई उत्पाद बनाती है. वाहनों में बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक फीचर्स की मांग से कंपनी के उत्पादों की जरूरत लगातार बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार से भी कंपनी को लाभ मिलने की संभावना है.
अब तक कैसी रही शेयर की चाल?
लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर अब तक 17,238 फीसदी से अधिक चढ़ चुके हैं.
Motherson Sumi Wiring
मॉडर्न वाहनों में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में वायरिंग हार्नेस बनाने वाली Motherson Sumi Wiring India को इसका फायदा मिल सकता है. कंपनी वायरिंग हार्नेस, कनेक्टर, टर्मिनल और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम तैयार करती है. कनेक्टेड और स्मार्ट वाहनों की बढ़ती संख्या कंपनी के लिए नए अवसर पैदा कर रही है.
अब तक कैसी रही शेयर की चाल?
2022 में लिस्टिंग होने के बाद कंपनी के शेयर में लगभग 22 फीसदी की तेजी आई है.
Schaeffler India की कई सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी
Schaeffler India ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बेयरिंग, क्लच सिस्टम, ट्रांसमिशन कंपोनेंट और ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी यात्री वाहन, कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर और टू-व्हीलर सेगमेंट में काम करती है. बेहतर प्रदर्शन और ईंधन दक्षता वाले वाहनों की मांग बढ़ने से कंपनी के उत्पादों की मांग भी मजबूत रहने की उम्मीद है.
अब तक कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
जब से कंपनी बाजार में लिस्ट हुई है तब से अब तक कंपनी के शेयर में 28,016 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
ऑटो एंसिलरी कंपनियां बन सकती हैं ग्रोथ का मजबूत जरिया
भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अगले दशक में देश की सबसे महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ स्टोरी में से एक रहेगा. ऐसे में ऑटो एंसिलरी कंपनियां पूरे सेक्टर की तेजी का फायदा उठा सकती हैं. खासकर ऊनो मिंडा, Motherson Sumi Wiring India और Schaeffler India जैसी कंपनियां इलेक्ट्रिफिकेशन, प्रीमियमाइजेशन और तकनीकी बदलावों के चलते निवेशकों की नजर में बनी रह सकती हैं.
यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.