सोमवार को इन दो स्टॉक पर रहेगी नजर, स्टॉक स्प्लिट से लकेर बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा देने जा रही हैं. ऐसे फैसलों से शेयर की कीमत कम होती है और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है. अगले हफ्ते दो कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और स्प्लिट होने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है.
Corporate Action Next Week: बीते हफ्ते शेयर बाजार में हलचल तेज रही. बजट के मौके पर दोनों इंडेक्स दो फीसदी से अधिक टूटे, वहीं भारत अमेरिका ट्रेड डील की खबर आने के बाद बाजार में रौनक लौटी. 6 फरवरी को निफ्टी 25,700 के पास बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स भी बढ़त के साथ 83,580 के स्तर पर रहा. ऐसे माहौल में कुछ कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा देने जा रही हैं. इससे शेयर की कीमत सस्ती होती है, लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी आसान हो जाती है. अगले हफ्ते दो ऐसे शेयर हैं जो एक्स-बोनस (और एक में स्प्लिट भी) होने जा रहे हैं.
Axita Cotton Ltd
Axita Cotton Ltd एक भारतीय कंपनी है, जो कॉटन बेल्स और कॉटनसीड प्रोडक्ट्स के निर्माण और निर्यात के कारोबार में लगी हुई है. कंपनी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री को उच्च गुणवत्ता वाला कपास सप्लाई करती है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने पर इसके शेयरों में हलचल देखी जा सकती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 359 करोड़ रुपये है. इसके शेयर हाल ही में 10.36 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से लगभग 2.89 फीसदी नीचे रहे. कंपनी ने 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है. यानी निवेशक के पास हर 10 शेयर पर उसे 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा. इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी 2026 तय की गई है.
Delphi World Money Ltd
Delphi World Money Ltd एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है, जो मुख्य रूप से इनवर्ड रेमिटेंस और मनी ट्रांसफर के कारोबार में काम करती है. यह कई मनी ट्रांसफर ऑपरेटर्स की प्रिंसिपल एजेंट के तौर पर सेवाएं देती है और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को लगातार बढ़ा रही है.
कंपनी का मार्केट कैप लगभग 368 करोड़ रुपये है और इसके शेयर 226 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो करीब 0.79% की गिरावट के साथ थे.
कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है. यानी हर 1 शेयर पर निवेशक को 2 बोनस शेयर मिलेंगे. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी 2026 है.
इसके अलावा, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (5:1) का भी ऐलान किया है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला 1 शेयर टूटकर 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बदल जाएगा. स्टॉक स्प्लिट के लिए भी रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी 2026 (शनिवार) तय की गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




