₹200 से कम के इन 4 शेयरों पर रखें नजर! कम कर्ज ने बनाया निवेशकों का पसंदीदा; PEG और D/E रेशियो के दम पर बिखेर रहे चमक

200 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयर मजबूत वित्तीय स्थिति और आकर्षक वैल्यूएशन के कारण निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. Websol Energy और Ashoka Buildcon जैसी कंपनियों का PEG रेशियो 1 से कम और D/E रेशियो भी नियंत्रित स्तर पर है.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9 Live

Stocks Under 200: शेयर बाजार में निवेश करते समय केवल कम कीमत वाले शेयरों को चुनना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि कंपनी की वित्तीय स्थिति, कर्ज और भविष्य की विकास क्षमता को भी समझना जरूरी होता है. ऐसे में PEG रेशियो और D/E रेशियो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेतक माने जाते हैं. जिन कंपनियों का PEG रेशियो 1 से कम और D/E रेशियो भी 1 से नीचे होता है, उन्हें आमतौर पर आकर्षक वैल्यूएशन और कम कर्ज वाली कंपनियों के रूप में देखा जाता है. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Websol Energy

Websol Energy System Ltd सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल बनाने का काम करती है. भारत में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन मिलने से कंपनी को फायदा मिल सकता है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 109.26 रुपये पर पहुंच गया है. Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका PEG रेशियो 0.11 और D/E रेशियो 0.21 बताया गया है. साथ ही कंपनी का ROCE 63.2 फीसदी और ROE 66.9 फीसदी है, जो मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को दिखाता है.

GK Energy

GK Energy Ltd मुख्य रूप से सोलर पावर समाधान और उससे जुड़ी सर्विसेज प्रदान करती है. कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सोलर ऊर्जा आधारित जल पंप परियोजनाओं पर भी काम करती है. इसका शेयर शुक्रवार को 124.34 रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का PEG रेशियो 0.07 और D/E रेशियो 0.23 है, जो इसे इस सूची की सबसे आकर्षक कंपनियों में शामिल करता है.

Billionbrains Garage Ventures

Billionbrains Garage Ventures Ltd लोकप्रिय निवेश मंच Groww की मूल कंपनी है. कंपनी ने डिजिटल निवेश सर्विस के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया है और युवा निवेशकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है. इसका शेयर शुक्रवार को 184.89 रुपये पर बंद हुआ है. कंपनी का PEG रेशियो 0.85 और D/E रेशियो मात्र 0.03 है, जो बेहद कम कर्ज को दिखाता है.

Ashoka Buildcon

Ashoka Buildcon Ltd सड़क, पुल, रेलवे, बिजली ट्रांसमिशन और EPC परियोजनाओं में सक्रिय है. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश का लाभ कंपनी को मिल सकता है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 122.39 रुपये पर बंद हुआ है. इसका PEG रेशियो 0.12 तथा D/E रेशियो 0.24 दर्ज किया गया है, जो कंपनी की अपेक्षाकृत मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: तेल मार्केट में बड़ा उलटफेर! 3 महीने में पहली बार 100 डॉलर से नीचे फिसला इंडियन ऑयल बास्केट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.