इस हफ्ते बाजार के लिए ट्रिगर पॉइंट बनेंगे ये फैक्टर; RBI से लेकर कच्चे तेल तक रहेगी नजर
इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा कई बड़े घरेलू और वैश्विक घटनाक्रम तय करेंगे. निवेशकों की नजर अमेरिका ईरान बातचीत, कच्चे तेल की कीमतों और RBI की ब्याज दर के फैसले पर रहेगी. इसके अलावा भारत के GDP आंकड़े, पीएमआई डेटा, विदेशी निवेशकों की गतिविधि और रुपये डॉलर की चाल भी बाजार के लिए अहम रहेगी.
Indian Stock Market: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल कई बड़े घरेलू और वैश्विक घटनाक्रम तय कर सकते हैं. निवेशकों की नजर अमेरिका ईरान बातचीत, कच्चे तेल की कीमतों और RBI की ब्याज दर के फैसले पर रहेगी. बाजार जानकारों का कहना है कि यह हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है. इसके अलावा GDP के आंकड़े, विदेशी निवेशकों की खरीद बिक्री और रुपये डॉलर की चाल भी बाजार की दिशा तय करेंगे. पिछले हफ्ते बाजार में गिरावट देखने को मिली थी और अब निवेशक नए संकेतों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बाजार में उतार चढ़ाव बना रह सकता है.
अमेरिका ईरान बातचीत पर रहेगी बाजार की नजर
इस हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर रहेगी. अगर दोनों देशों के बीच तनाव कम होता है तो इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख सकता है. पश्चिम एशिया की स्थिति में बदलाव का असर सीधे वैश्विक बाजारों पर पड़ता है. भारत जैसे देश के लिए यह और अहम हो जाता है क्योंकि देश कच्चे तेल का बड़ा आयातक है. इसलिए निवेशक हर नए अपडेट पर नजर रखेंगे.
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ा सकती हैं चिंता
कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए इस समय बड़ी चिंता बनी हुई हैं. तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है. इससे रुपये पर दबाव बढ़ सकता है और विदेशी निवेश का रुख भी बदल सकता है. अगर तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है तो इसका असर शेयर बाजार के कई सेक्टर पर पड़ सकता है. खासकर तेल और गैस, एविएशन और ऑटो सेक्टर पर इसका असर देखा जा सकता है.
RBI के फैसले पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
इस हफ्ते सबसे अहम घरेलू घटना RBI की मौद्रिक नीति बैठक का फैसला होगा. शुक्रवार को RBI ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगा. निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि RBI महंगाई, लिक्विडिटी और ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाता है. अगर कोई बड़ा बदलाव होता है तो उसका असर बैंकिंग शेयरों समेत पूरे बाजार पर दिख सकता है. बाजार इससे आगे की दिशा तय करने की कोशिश करेगा.
GDP और पीएमआई के आंकड़े देंगे संकेत
भारत की आर्थिक रफ्तार को समझने के लिए इस हफ्ते कई अहम आंकड़े जारी होंगे. मई का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई, सर्विस पीएमआई और कंपोजिट पीएमआई निवेशकों को मांग और कारोबार की स्थिति का संकेत देंगे. इसके अलावा GDP ग्रोथ के आंकड़े भी जारी होंगे. इन आंकड़ों से यह समझने में मदद मिलेगी कि भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत बनी हुई है. बाजार इन आंकड़ों पर तेजी से प्रतिक्रिया दे सकता है.
यह भी पढ़ेंः Nifty Outlook 1 June: 23,800 का अहम सपोर्ट टूटा, 1 जून को कैसी रहेगी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानें
विदेशी निवेशक और रुपये की चाल भी अहम
विदेशी निवेशकों की खरीद और बिकवाली पर भी बाजार की नजर रहेगी. हाल के महीनों में विदेशी निवेशकों की गतिविधि बाजार के लिए अहम रही है. इसके साथ रुपये और डॉलर की चाल भी निवेशकों के फैसले को प्रभावित करेगी. अगर रुपया कमजोर होता है तो विदेशी निवेशकों का रुख बदल सकता है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते कई मोर्चों पर आने वाले संकेत निवेशकों की रणनीति तय करेंगे.
पिछले हफ्ते बाजार में रही गिरावट
पिछले हफ्ते शेयर बाजार दबाव में नजर आया था. बीएसई सेंसेक्स 639 अंक से ज्यादा टूटा जबकि निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई. अब निवेशक इस हफ्ते आने वाले घरेलू और वैश्विक संकेतों से नई दिशा तलाशेंगे. बाजार में उतार चढाव बना रह सकता है. ऐसे में निवेशकों के लिए हर अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा.
Latest Stories
Nifty Outlook 1 June: 23,800 का अहम सपोर्ट टूटा, 1 जून को कैसी रहेगी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानें
चंद्रयान और आदित्य L1 के बाद अब निवेशकों की नजर, क्या ये 3 स्पेस स्टॉक्स करा सकते हैं मालामाल?
मई में विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹32963 करोड़; कमजोर रुपये ने बढ़ाई चिंता; जानें अन्य वजह
