ब्रोकरेज ने चुने 3 शेयर, शॉर्ट टर्म में मिल सकता है अच्छा रिटर्न, 1 जून को लगाएं दांव; देखें टारगेट प्राइस
Choice Broking ने LTF, Persistent Systems और Lodha शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इन तीनों शेयरों में मौजूदा स्तर से तेजी देखने को मिल सकती है. LTF के लिए 305 रुपये, Persistent Systems के लिए 5665 रुपये और Lodha के लिए 1020 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत टेक्निकल चार्ट पैटर्न, ब्रेकआउट और पॉजिटिव मोमेंटम के चलते इन शेयरों में शॉर्ट टर्म में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है.
Share Price Target: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. दिन की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ बाजार दबाव में आ गया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसका असर बाजार पर साफ दिखा. सेंसेक्स 1092 अंक टूटकर 74775 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359 अंक गिरकर 23907 के स्तर पर आ गया. बाजार की इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.96 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई.
इस गिरावट के बीच भी इस समय चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के मौके नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है और इनके लिए नए टारगेट प्राइस भी दिए हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक L&T Finance, Persistent Systems और Macrotech Developers में मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. टेक्निकल चार्ट पर मजबूत संकेतों के आधार पर इन शेयरों में बुलिश ट्रेंड बना हुआ है. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए ये शेयर नजर में रह सकते हैं.
| शेयर | खरीदारी स्तर | टारगेट प्राइस | स्टॉप लॉस | संभावित अपसाइड |
|---|---|---|---|---|
| LTF | 287 रुपये | 305 रुपये | 274 रुपये | करीब 6 फीसदी |
| Persistent Systems | 5194 रुपये | 5665 रुपये | 4945 रुपये | करीब 9 फीसदी |
| Lodha | 938 रुपये | 1020 रुपये | 890 रुपये | करीब 9 फीसदी |
L&T Finance
Choice Broking ने L&T Finance पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को 287 रुपये के आसपास खरीदने की राय दी है. इसके लिए 305 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है. यानी मौजूदा स्तर से इसमें अच्छी बढ़त की संभावना जताई गई है. साथ ही 274 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर ने डेली चार्ट पर शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट दिया है, जो तेजी का संकेत है.
Persistent Systems
Choice Broking के मुताबिक Persistent Systems ने डेली चार्ट पर कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. इसके बाद शेयर ब्रेकआउट जोन के ऊपर टिकने में सफल रहा है. इसे मजबूत तेजी का संकेत माना जा रहा है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को 5194 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 5665 रुपये का टारगेट दिया गया है जबकि 4945 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है. बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम भी इस तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं.
Lodha
Macrotech Developers यानी Lodha को लेकर भी Choice Broking बुलिश नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बना रहा है. यह मजबूत अपट्रेंड का संकेत है. शेयर में 20 और 50 DEMA का बुलिश क्रॉसओवर भी देखने को मिला है. ब्रोकरेज ने इसे 938 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है और 1020 रुपये का टारगेट दिया है. इसके लिए 890 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है.
यह भी पढ़ें-102% रिटर्न के बाद भी खत्म नहीं हुई रफ्तार? ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा इस पावर स्टॉक में 17% अपसाइड
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor के मुताबिक इन तीनों शेयरों में तकनीकी रूप से मजबूती बनी हुई है. RSI और चार्ट पैटर्न तेजी की तरफ इशारा कर रहे हैं. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं. हालांकि किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय लेना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
102% रिटर्न के बाद भी खत्म नहीं हुई रफ्तार? ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा इस पावर स्टॉक में 17% अपसाइड
BlackRock का भारत पर बड़ा दांव! Q4 में इन 8 शेयरों में खरीदी नई हिस्सेदारी; जानें किन कंपनियों पर जताया भरोसा
इस हफ्ते बाजार के लिए ट्रिगर पॉइंट बनेंगे ये फैक्टर; RBI से लेकर कच्चे तेल तक रहेगी नजर
