इस PSU कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती हलचल! LIC- म्यूचुअल फंड का भी लगा है पैसा
शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है. हालांकि, हाल के दिनों में स्टॉक में थोड़ी कमजोरी दिखी है, लेकिन बड़े ऑर्डर मिलने से आने वाले समय में इसमें पॉजिटिव ट्रिगर देखने को मिल सकता है. Life Insurance Corporation of India का इस स्टॉक में 6.21 फीसदी की हिस्सेदारी है. वहीं, विदेशी निवेशकों ने इसमें 6.29 फीसदी की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.
सोमवार के कारोबार में BHEL के शेयर हल्की गिरावट के साथ करीब 252.95 रुपये पर ट्रेड करते दिखे. स्टॉक अपने प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 254.85 रुपये के मुकाबले करीब 0.75 प्रतिशत नीचे रहा, हालांकि इंट्राडे में 254.85 रुपये तक का हाई भी बनाया. शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है. हालांकि, हाल के दिनों में स्टॉक में थोड़ी कमजोरी दिखी है, लेकिन बड़े ऑर्डर मिलने से आने वाले समय में इसमें पॉजिटिव ट्रिगर देखने को मिल सकता है.
क्या है खबर?
कंपनी को NTPC लिमिटेड से तेलंगाना स्टेज-II (3×800 मेगावाट) सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में स्थापित किया जाएगा. BHEL को यह नोटिफिकेशन ऑफ अवॉर्ड 29 मार्च 2026 को मिला है. यह ऑर्डर इंटरनेशनल कंपटीटिव बिडिंग के तहत मिला है, जिसमें कंपनी डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसे पूरे काम को संभालेगी. इसमें बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर के साथ सिविल और स्ट्रक्चरल काम भी शामिल है.
ऑर्डर साइज और टाइमलाइन
इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट 62 महीनों के भीतर पूरा करना है. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होने की उम्मीद है.
कंपनी की स्थिति
BHEL एक सरकारी कंपनी है और पावर सेक्टर में देश की बड़ी EPC कंपनियों में शामिल है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 3 साल में स्टॉक ने करीब 259 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि 52 हफ्ते के लो 193.5 रुपये से करीब 30 प्रतिशत की रिकवरी दिखा चुका है. Life Insurance Corporation of India का इस स्टॉक में 6.21 फीसदी की हिस्सेदारी है. वहीं, विदेशी निवेशकों ने इसमें 6.29 फीसदी की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.
क्या करती है कंपनी?
BHEL देश की एक बड़ी सरकारी कंपनी है, जो बिजलीघरों और भारी मशीनों का निर्माण करती है. यह कंपनी पावर प्लांट से जुड़े उपकरण बनाने के साथ-साथ उनकी डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, निर्माण, टेस्टिंग और मेंटेनेंस जैसी सेवाएं भी देती है. BHEL बिजली, ट्रांसमिशन, उद्योग, परिवहन, रिन्यूएबल एनर्जी, पानी, तेल-गैस और डिफेंस जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम करती है. देशभर में इसके 16 प्लांट हैं और यह अपनी सेवाएं सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि एशिया, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत 89 देशों तक पहुंचाती है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 4 हाई ग्रोथ स्टॉक्स पर बड़ा दांव! CAGR शानदार! शेयरों पर रखें पैनी नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
