Swiggy vs Zomato: क्विक कॉमर्स की रेस में किसने मारी बाजी? Blinkit-Instamart के आंकड़ों से समझें पूरा खेल
भारत में लोग अब किराना, दूध, स्नैक्स और रोजमर्रा का सामान कुछ ही मिनटों में घर मंगाना चाहते हैं. इसी वजह से Blinkit, Instamart और Zepto जैसी कंपनियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इस रेस में फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा Swiggy और Eternal Limited की हो रही है.

Swiggy vs Zomato: भारत में Quick Commerce का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अब लोग किराना, दूध, स्नैक्स और रोजमर्रा का सामान कुछ ही मिनटों में घर मंगाना चाहते हैं. इसी वजह से Blinkit, Instamart और Zepto जैसी कंपनियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इस रेस में फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा Swiggy और Eternal Limited की हो रही है.
Q4 FY26 के नतीजों के बाद अब यह साफ दिखने लगा है कि Quick Commerce सेक्टर में कौन सी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है और किसे अभी ज्यादा मेहनत करनी होगी. Blinkit ने जहां तेज ग्रोथ और बेहतर मुनाफे के संकेत दिए हैं, वहीं Swiggy Instamart ने भी अपने कारोबार का बड़ा विस्तार किया है. हालांकि घाटे के मामले में दोनों कंपनियों की स्थिति अलग-अलग नजर आई.
Blinkit
Eternal Limited ने Quick Commerce बिजनेस Blinkit में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी के मुताबिक Blinkit का NOV यानी नेट ऑर्डर वैल्यू Q4 FY26 में सालाना आधार पर 95.4 फीसदी बढ़ा. कंपनी ने इस दौरान 216 नए स्टोर जोड़े, जिसके बाद Blinkit के कुल स्टोर 2,243 हो गए.
सबसे बड़ी बात यह रही कि Blinkit का Adjusted EBITDA लगातार बेहतर हुआ और कंपनी मुनाफे की तरफ बढ़ती दिखाई दी. कंपनी का कहना है कि आने वाले 3 सालों में भी Quick Commerce बिजनेस में 60 फीसदी से ज्यादा CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
Swiggy Instamart
Swiggy Instamart ने भी Q4 FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी का GOV यानी Gross Order Value करीब 68.8 फीसदी बढ़कर ₹7,881 करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने 129 शहरों तक अपना विस्तार किया और पिछले दो सालों में अपने डार्क स्टोर्स की संख्या 523 से बढ़ाकर 1,143 कर दी. हालांकि कंपनी का घाटा अभी भी ज्यादा बना हुआ है. Swiggy का कहना है कि वह सिर्फ सस्ते सामान बेचने पर नहीं बल्कि बेहतर सुविधा और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है.
किस कंपनी का शेयर कैसा रहा
Eternal Limited का मार्केट कैप करीब ₹2.37 लाख करोड़ है. कंपनी का शेयर ₹246 पर बंद हुआ और पिछले एक साल में करीब 4 फीसदी का रिटर्न दिया. वहीं Swiggy का मार्केट कैप करीब ₹70,954 करोड़ है. कंपनी का शेयर ₹257 पर बंद हुआ, लेकिन पिछले एक साल में करीब 17 फीसदी गिर चुका है.
कमाई बढ़ी लेकिन मुनाफे पर दबाव
- Eternal Limited की इनकम FY26 में बढ़कर ₹54,364 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹20,243 करोड़ थी.
- हालांकि कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर ₹366 करोड़ रह गया.
- दूसरी तरफ Swiggy की इनकम भी बढ़कर ₹23,053 करोड़ हो गई, लेकिन कंपनी का घाटा और बढ़ गया.
- FY26 में Swiggy को ₹4,154 करोड़ का नुकसान हुआ.
आखिर किसने जीती Quick Commerce की रेस
अगर Q4 FY26 के आंकड़ों को देखें तो Blinkit ने Instamart के मुकाबले ज्यादा तेज ग्रोथ दिखाई है. कंपनी ने स्टोर विस्तार, ऑर्डर ग्रोथ और मुनाफे के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि Swiggy Instamart भी लगातार अपने नेटवर्क और ग्राहकों को बढ़ाने में जुटी हुई है. लेकिन फिलहाल Quick Commerce की रेस में Blinkit थोड़ा आगे नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.