आयशर मोटर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, Jefferies और Citi रिसर्च ने दी Buy रेटिंग; 8800 रुपये तक का दिया टारगेट
Eicher Motors के Q3FY26 नतीजों के बाद Jefferies, Citi और CLSA ने स्टॉक पर Buy/Outperform रेटिंग के साथ ₹8,000-₹8,800 तक के टारगेट दिए हैं जबकि Macquarie ने ऊंचे वैल्यूएशन के कारण Neutral रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत मार्जिन, बढ़ती डिमांड और क्षमता विस्तार कंपनी के लिए पॉजिटिव ट्रिगर हैं, लेकिन मौजूदा कीमत पर अपसाइड सीमित रह सकता है.
Eicher Motors के दिसंबर तिमाही (Q3FY26) नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर नए टारगेट और रेटिंग जारी किए हैं. मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और क्षमता विस्तार की योजना के चलते ज्यादातर ब्रोकरेज ने कंपनी के आउटलुक को पॉजिटिव बताया है. हालांकि ऊंचे वैल्यूएशन के कारण कुछ ब्रोकरेज ने सीमित अपसाइड की बात भी कही है. कुल मिलाकर ब्रोकरेज हाउस का रुख पॉजिटिव से न्यूट्रल के बीच रहा है. इस बीच बुधवार को आयशर मोटर्स के शेयर में बड़ी तेजी देखने को मिली और यह 6 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 7,766.50 रुपये पर बंद हुआ. आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्म Jefferies, Citi, CLSA और Macquarie ने इस शेयर को लेकर क्या टारगेट दिए हैं.
Jefferies ने दी Buy रेटिंग
Jefferies ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹8,800 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का EBITDA और PAT में 25-30% YoY ग्रोथ रही और Royal Enfield का वॉल्यूम 21% बढ़ा है. FY26-27 में वॉल्यूम ग्रोथ 25% तक रहने की उम्मीद है. Jefferies का मानना है कि कंपनी की क्षमता विस्तार योजना और प्रीमियम सेगमेंट की मजबूत मांग लंबी अवधि में ग्रोथ को सपोर्ट करेगी. ब्रोकरेज का कहना है कि डिमांड मजबूत है और FY28 तक क्षमता 20 लाख यूनिट तक बढ़ाने की योजना कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर है.
Citi ने भी दी Buy रेटिंग
Citi रिसर्च ने भी इस स्टॉक पर Buy रेटिंग रखते हुए टारगेट प्राइस ₹8,300 तय किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Q3 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे और मार्जिन में पॉजिटिव सरप्राइज मिला. कीमत बढ़ोतरी और वैल्यू इंजीनियरिंग से मार्जिन मजबूत हुआ है. ब्रोकरेज के मुताबिक, आने वाले वर्षों में क्षमता 14.5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने की योजना है जिससे लंबी अवधि का आउटलुक पॉजिटिव दिखता है.
CLSA: Outperform रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने आयशर मोटर्स के स्टॉक पर Outperform रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹8,066 रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का ग्रॉस मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा और EBITDA मार्जिन 25.5% पर पहुंचा. इसके अलावा कीमत बढ़ोतरी और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से मार्जिन सपोर्ट मिला है. CLSA का मानना है कि GST कटौती के बाद Royal Enfield की डिमांड मजबूत है और FY26-28 के दौरान घरेलू वॉल्यूम CAGR करीब 11% रह सकता है.
Macquarie ने दी Neutral रेटिंग
ब्रोकरेज हाउस Macquarie ने इस स्टॉक पर Neutral रेटिंग देते हुए टारगेट ₹7,296 रखा है. ब्रोकरेज के अनुसार, Q3 में कंपनी का EBITDA 30% बढ़ा और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन ऊंचा है. ब्रोकरेज का कहना है कि डिमांड मजबूत है और कंपनी क्षमता बढ़ा रही है लेकिन मौजूदा कीमत पर अपसाइड सीमित दिखता है.
इसे भी पढ़ें: 5 साल में 1200% उछला भाव, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी FII-DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने भी लगाया दांव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बांग्लादेश -USA ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल शेयरों में गिरावट,क्या भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के लिए बढ़ी मुश्किलें, जानें पूरा असर
Lenskart Q3 Results: लेंसकार्ट का मुनाफा 6983 फीसदी उछला, रेवेन्यू हुआ 2308 करोड़
5 साल में 1200% उछला भाव, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी FII-DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने भी लगाया दांव?
