SAIL पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 में कमाई में तेजी के संकेत! शेयरों में आ सकती है 22 फीसदी तक तेजी

Emkey ने अपनी ब्रोकरेज रिपोर्ट में SAIL पर बुलिश रुख दिखाया गया है. बेहतर स्टील कीमत, घटती इन्वेंट्री और मजबूत डिमांड से EBITDA और कैशफ्लो सुधरने की उम्मीद है. यह शेयर कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है और ब्रोकरेज ने 200 रुपये का टारगेट दिया है.

स्टील शेयर Image Credit: Buena Vista Images/Stone/Getty Images

स्टील सेक्टर की PSU कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों में हलचल तेज हो गई है. बाजार में इस समय जो तेजी दिख रही है उसके पीछे सिर्फ कीमतों का उछाल नहीं बल्कि एक बड़ा बदलाव पनपता दिख रहा है. ब्रोकरेज हाउस Emkey ग्लोबल का मानना है कि कंपनी की कमाई अब नए बेस पर शिफ्ट हो रही है और आने वाले महीनों में इसके असर दिख सकते हैं. बुधवार को यह शेयर 3 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 165 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर Buy रेटिंग दी है. आइये जानते हैं कि ब्रोकरेज को इस शेयर में कितनी तेजी आने की उम्मीद है.

ब्रोकरेज क्या है बुलिश

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, SAIL की कमाई में आने वाली तिमाहियों में तेज सुधार की उम्मीद है. अनुमान है कि कंपनी का EBITDA प्रति टन 7,000-7,500 रुपये तक पहुंच सकता है जो Q3 के करीब 4,500 रुपये प्रति टन से काफी ज्यादा है. यह सुधार इन्वेंट्री कम होने, स्टील की बेहतर कीमतों और डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने से संभव माना जा रहा है.

वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ भी मजबूत रह सकती है. Q4 में करीब 5.4 मिलियन टन बिक्री का अनुमान है जो तिमाही आधार पर करीब 5% से ज्यादा बढ़त दर्शाता है. साथ ही बेहतर रियलाइजेशन और इन्वेंट्री घटने से कैशफ्लो मजबूत हो सकता है और FY26 में कंपनी का कर्ज करीब 28% घटकर 208 अरब रुपये तक आ सकता है. वहीं, मध्यम अवधि में भी ग्रोथ के संकेत दिए गए हैं. कंपनी प्रोडक्ट मिक्स सुधारने, कोकिंग कोल ब्लेंडिंग बेहतर करने और IISCO प्लांट विस्तार जैसे कदम उठा रही है. FY30 तक कुल क्षमता 25.6 मिलियन टन तक पहुंचाने की योजना है जिससे वॉल्यूम और मार्जिन दोनों को सपोर्ट मिल सकता है.

200 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज ने वैल्यूएशन के लिहाज से भी SAIL आकर्षक बताया है. यह शेयर फिलहाल करीब 1.1 गुना प्राइस-टू-बुक पर ट्रेड कर रहा है, जो सेक्टर औसत 2.8 गुना से काफी कम है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है जो मौजूदा स्तर से करीब 22% अपसाइड का संकेत देता है.

इसे भी पढ़ें: ये हैं 3 अंडरवैल्यूड PSU शेयर, 20 से अधिक का ROE, फोकस में रख सकते हैं स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.