इन 7 शेयरों पर जमकर दांव लगा रही MF कंपनियां, 1 साल में 143% तक उछला स्टॉक, दो बने मल्टीबैगर
निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स की कई कंपनियों में म्यूचुअल फंडों ने पिछले चार तिमाहियों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. संस्थागत निवेशकों की इस रणनीति का असर शेयर प्रदर्शन में भी दिखा है. कुछ शेयरों ने एक साल में 100% से ज्यादा रिटर्न दिया, जबकि कुछ में उतार-चढ़ाव भी रहा. इससे बाजार में नए अवसरों की चर्चा तेज हुई है.
MF Investment Stocks: पिछले चार तिमाहियों में म्यूचुअल फंड (MF) ने निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स की कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है. आमतौर पर रिटेल निवेशक संस्थागत निवेशकों की चाल पर नजर रखते हैं, क्योंकि म्यूचुअल फंड का निवेश गहन रिसर्च और विश्लेषण पर आधारित होता है. इन कंपनियों में से कुछ शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है, जबकि कुछ में गिरावट भी देखने को मिली है. नीचे उन प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन दिया गया है जहां MF ने लगातार हिस्सेदारी बढ़ाई और शेयरों ने मजबूत रिटर्न दिया. Trendlyne के डेटा के अनुसार, बीते कई तिमाही से म्यूचुअल फंड इन कंपनियों में जमकर दांव लगा रहे हैं.
Thangamayil Jewellery Ltd
इस ज्वेलरी कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 143% उछल गया. शेयर की कीमत 1,863 रुपये से बढ़कर 3,855 रुपये हो गई. यह शेयर बीते साल मल्टीबैगर साबित हुआ है.
म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ी है –
- मार्च 2025 – 13.73%
- जून 2025 – 13.87%
- सितंबर 2025 – 14.31%
- दिसंबर 2025 – 15.61%
Gabriel India Ltd
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का शेयर एक साल में 103% चढ़ा. कीमत 491 रुपये से बढ़कर 982 रुपये तक पहुंच गई. यह भी एक मल्टीबैगर शेयर रहा है.
MF की हिस्सेदारी में भी लगातार इजाफा हुआ-
- मार्च 2025 – 14.11%
- जून 2025 – 14.47%
- सितंबर 2025 – 15.05%
- दिसंबर 2025 – 15.45%
Ujjivan Small Finance Bank
इस बैंक का शेयर पिछले एक साल में 91% बढ़ा. शेयर 32 रुपये से बढ़कर 62 रुपये पर पहुंच गया.
म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई-
- मार्च 2025 – 4.73%
- जून 2025 – 10.95%
- सितंबर 2025 – 14.83%
- दिसंबर 2025 – 23.82%
लगातार बढ़ती हिस्सेदारी से संकेत मिलता है कि संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
Jamna Auto Industries Ltd
इस कंपनी का शेयर एक साल में 89% चढ़ा. कीमत 76 रुपये से बढ़कर 143 रुपये हो गई.
MF होल्डिंग में भी लगातार वृद्धि हुई –
- मार्च 2025 – 5.52%
- जून 2025 – 6.26%
- सितंबर 2025 – 6.95%
- दिसंबर 2025 – 7.68%
The South Indian Bank Ltd
इस बैंक का शेयर पिछले एक साल में 72% बढ़ा. कीमत 24 रुपये से बढ़कर 41 रुपये तक पहुंच गई.
MF हिस्सेदारी इस तरह बढ़ी –
- मार्च 2025 – 8.28%
- जून 2025 – 9.55%
- सितंबर 2025 – 10.01%
- दिसंबर 2025 – 11.90%
Fiem Industries Ltd
ऑटो लाइटिंग बनाने वाली इस कंपनी का शेयर एक साल में 62% चढ़ा. कीमत 1,411 रुपये से बढ़कर 2,240 रुपये हो गई.
MF की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई-
- मार्च 2025 – 5.05%
- जून 2025 – 6.85%
- सितंबर 2025 – 8.11%
- दिसंबर 2025 – 8.97%
Shriram Pistons & Rings Ltd
इस कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 66% बढ़ा. कीमत 1,899 रुपये से बढ़कर 3,179 रुपये हो गई.
MF होल्डिंग में लगातार इजाफा देखा गया-
- मार्च 2025 – 3.36%
- जून 2025 – 3.73%
- सितंबर 2025 – 4.27%
- दिसंबर 2025 – 4.34%
इन आंकड़ों से साफ है कि जिन कंपनियों में म्यूचुअल फंड ने लगातार हिस्सेदारी बढ़ाई, उनमें से कई ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. हालांकि सभी शेयरों में तेजी नहीं रही, लेकिन मजबूत फंडामेंटल और संस्थागत भरोसे वाली कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. रिटेल निवेशकों के लिए यह संकेत हो सकता है कि संस्थागत निवेश की दिशा पर नजर रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सुनिल सिंघानिया ने इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव, 50000 करोड़ के एक्सपोर्ट टारगेट से होगा फायदा, शेयरों पर रखें नजर
Vedanta के शेयर में बंपर तेजी, कंपनी ने दी नए फंड जुटाने के प्लान को मंजूरी; जानें- कहां पहुंचा भाव
SAIL पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 में कमाई में तेजी के संकेत! शेयरों में आ सकती है 22 फीसदी तक तेजी
