इस मल्टीबैगर ने टाटा ग्रुप को दिया बड़ा झटका! भारी नुकसान में कंपनी, एक साल में 50 फीसदी टूटा स्टॉक
Tejas Networks का शेयर 17 अप्रैल को करीब 1.7 फीसदी गिरकर 424.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.27 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि तीन महीने में शेयर 16.46 फीसदी चढ़ा है, लेकिन एक साल में यह करीब 50.78 फीसदी टूट चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,552.25 करोड़ रुपये है.
Why Tejas Networks Share Price Crashed : टाटा ग्रुप की कंपनी Tejas Networks इन दिनों चर्चा में है. वजह है शेयरों में लगातार गिरावट. कंपनी के शेयर में इस साल भारी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 53.53 फीसदी टूट चुका है. कमजोर नतीजों और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है, जिसका असर शेयर की चाल पर साफ नजर आ रहा है. मजे की बात तो यह है कि यह शेयर कभी मल्टीबैगर हुआ करता था. 2021 से 2024 तक यह 7 गुना भाग चुका था. लेकिन उसके बाद से ही इसमें गिरावट देखने को मिली है.
Q4 FY26 अपडेट
Tejas Networks की चौथी तिमाही के नतीजे काफी कमजोर रहे. कंपनी का रेवेन्यू घटकर 333 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,907 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर करीब 82.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई. मुनाफे की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन और भी कमजोर रहा. टैक्स से पहले घाटा बढ़कर 281 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 45 करोड़ रुपये का घाटा था. वहीं नेट लॉस 72 करोड़ रुपये से बढ़कर 211 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे साफ है कि कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव बना हुआ है.
पूरे साल का प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष 2026 में भी कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. रेवेन्यू घटकर 1,103 करोड़ रुपये रह गया, जो FY25 में 8,923 करोड़ रुपये था. कंपनी का नेट प्रॉफिट 447 करोड़ रुपये से गिरकर 909 करोड़ रुपये के घाटे में बदल गया. वहीं PBT भी 698 करोड़ रुपये के मुनाफे से 1,354 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया.
BSNL ऑर्डर में देरी बनी सबसे बड़ी वजह
कंपनी के कमजोर प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह BSNL का 4G एक्सपैंशन ऑर्डर माना जा रहा है. करीब 18,000 साइट्स के इस बड़े ऑर्डर में देरी के चलते कंपनी को रेवेन्यू बुक करने में दिक्कत आई. मैनेजमेंट ने भी माना है कि इस देरी का सीधा असर कंपनी के बिजनेस पर पड़ा है, जिससे ग्रोथ और विजिबिलिटी दोनों प्रभावित हुई हैं.
इन्वेंटरी बढ़ने से दबाव
कंपनी की बैलेंस शीट पर बढ़ती इन्वेंटरी भी एक बड़ी चिंता बनी हुई है. तिमाही के दौरान इन्वेंटरी 2,363 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यह स्टॉक BSNL प्रोजेक्ट और अन्य संभावित ऑर्डर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, लेकिन ऑर्डर में देरी के कारण यह फंसा हुआ है. इससे वर्किंग कैपिटल पर दबाव बढ़ा है और रिटर्न रेश्यो भी प्रभावित हुए हैं.
रिसीवेबल्स और कैश फ्लो की दिक्कत
कंपनी को हाई ट्रेड रिसीवेबल्स की समस्या भी झेलनी पड़ रही है. यह आंकड़ा 3,284 करोड़ रुपये पर बना हुआ है. इसका मतलब है कि कंपनी को अपने काम के बदले भुगतान मिलने में देरी हो रही है. टेलीकॉम और सरकारी प्रोजेक्ट्स में पेमेंट साइकिल लंबी होती है, जिससे कैश फ्लो और लिक्विडिटी पर दबाव बढ़ता है.
शेयर का हाल
Tejas Networks का शेयर 17 अप्रैल को करीब 1.7 फीसदी गिरकर 424.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.27 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि तीन महीने में शेयर 16.46 फीसदी चढ़ा है, लेकिन एक साल में यह करीब 50.78 फीसदी टूट चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,552.25 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
निफ्टी टूटा, स्मॉलकैप डूबे… लेकिन इस कंपनी ने चुपचाप कमाए करोड़ों, 5 साल में दिया 3618% रिटर्न
अक्षय तृतीया के बाद गोल्ड ETF में जबरदस्त तेजी, 61 फीसदी तक रिटर्न; जानें आगे का आउटलुक
तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
