TCS से LIC तक… कैश के ढेर पर बैठी हैं ये कंपनियां, मंदी में भी नहीं हिलेंगे फंडामेंटल्स! क्या निवेश का है सही मौका?

TCS, LIC, Infosys और ITC जैसी कंपनियों के पास हजारों करोड़ रुपये का रिजर्व है, जो उन्हें मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखता है. इन कंपनियों का मुनाफा और बिक्री भी स्थिर बनी हुई है, जिससे पता चलता है कि इनका बिजनेस मजबूत है.

Cash Reserve Image Credit: Canva/ Money9

Cash Rich Companies: जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है और उतार-चढ़ाव तेज हो जाता है, तब निवेशकों के लिए सबसे जरूरी होता है ऐसे शेयर ढूंढना जो मजबूत और सुरक्षित हों. ऐसे समय में उन कंपनियों पर खास ध्यान दिया जाता है जिनके पास बड़ा कैश रिजर्व होता है. ये कंपनियां कैश के ढेर पर बैठी होती हैं. इनके पास इतना पैसा होता है कि ये मुश्किल समय में भी अपने खर्च आसानी से चला सकती हैं, कर्ज चुका सकती हैं और निवेशकों को डिविडेंड भी दे सकती हैं. यही नहीं, कमजोर कंपनियों को खरीदने का मौका भी इनके पास होता है. ऐसे में आइए इन 10 कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते है.

ये कंपनियां है शामिल

इस लिस्ट में भारत की बड़ी और मजबूत कंपनियां शामिल हैं, जिनके पास काफी बड़ा कैश रिजर्व है. जैसे TCS, LIC, Infosys और ITC जैसी कंपनियों के पास हजारों करोड़ रुपये का रिजर्व है, जो उन्हें मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखता है. इन कंपनियों का मुनाफा और बिक्री भी स्थिर बनी हुई है, जिससे पता चलता है कि इनका बिजनेस मजबूत है.

वहीं Coal India, HAL, HCL Tech और Bajaj Auto जैसी कंपनियां भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और निवेशकों को डिविडेंड के रूप में फायदा दे रही हैं. हालांकि कुछ कंपनियों में मुनाफे में गिरावट भी दिखी है, लेकिन ये कंपनियां फाइनेंशियल रूप से मजबूत हैं और लंबे समय के निवेश के लिए बेहतर ऑप्शन मानी जा सकती हैं.

कंपनी का नामशेयर कीमत (₹)P/Eमार्केट कैप (₹ करोड़)डिविडेंड (%)कैश रिजर्व (₹ करोड़)
TCS2450.7017.35886684.712.45106053.00
LIC734.858.77464792.461.63135607.94
Coal India449.359.27276922.205.9099200.12
Infosys1300.8018.28527551.373.3181002.00
ITC292.8517.79366925.484.9069819.45
HAL3687.0027.72246577.341.0836779.88
HCL Tech1402.2022.16380510.123.8570706.00
NMDC78.089.9568646.514.2331577.87
Indus Towers424.8515.72112082.340.0033462.50
Bajaj Auto8758.5027.38244798.182.4033890.55
सोर्स: Screener.in

ब्रोकरेज ने इन IT स्टॉक्स पर दी बाय रेटिंग

कंपनीकरेंट मार्केट प्राइस (CMP ₹)रेटिंग (RECO)टार्गेट प्राइस (TP ₹)
TCS2,408जोड़ें (ADD)3,000
INFO1,276खरीदें (BUY)1,600
HCLT1,354खरीदें (BUY)1,520
WPRO191जोड़ें (ADD)225
LTM4,107खरीदें (BUY)5,560
CMP-1 अप्रैल 2026 (HDFC सिक्योरिटीज)

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.