तिमाही नतीजों के बाद TITAN पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला- खरीदो, ₹5000 जाएगा भाव; इस वजह से आएगी रैली?

Watches और Eyewear बिजनेस में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है और इन सेगमेंट्स में मार्जिन में सुधार देखने को मिला है. Centrum Broking ने Titan Company पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 5000 रुपये रखा है. 11 फरवरी को कारोबार में कंपनी के शेयर 4,249.1 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.54 प्रतिशत चढ़े हैं. बीते तीन महीनों में इसमें 11.45 प्रतिशत और पिछले एक साल में 29.47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

Titan Stocks Image Credit: Money9 Live

Titan Company ने हाल में ही अपनी तिमाही नतीजे पेश किए. नतीजों के बाद शेयरों में हलचल देखने को मिली. अब Centrum Broking ने इसको लेकर रिपोर्ट जारी की है. कंपनी के Q3 नतीजे Centrum Broking के अनुमान के मुताबिक रहे. कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस मजबूत बना हुआ है और इसकी बड़ी वजह एवरेज ट्रांजैक्शन वैल्यू में तेज बढ़त है. गोल्ड ज्वेलरी में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत और स्टड ज्वेलरी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने इसको लेकर क्या-क्या कहा है?

ज्वेलरी बिजनेस की बढ़त

ज्वेलरी सेगमेंट के अहम केपीआई मजबूत रहे. Tanishq, Mia और Zoya ब्रांड्स में LFL ग्रोथ 32 प्रतिशत रही, जबकि Kalyan में यह 27 प्रतिशत रही. इसके अलावा, नए स्टोर्स की ओपनिंग और नए खरीदारों की हिस्सेदारी बढ़ने से भी बिजनेस को सपोर्ट मिला. हालांकि खरीदारों की संख्या में ग्रोथ थोड़ी सुस्त रही है, लेकिन कंपनी इसे सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है. इनमें एक्सचेंज और इंस्टॉलमेंट स्कीम्स, 18 कैरेट ज्वेलरी की पेशकश, कम कैरेट स्टड ज्वेलरी का दायरा बढ़ाना और हल्की ज्वेलरी पर ज्यादा फोकस शामिल है.

गोल्ड कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर

Q4 में गोल्ड की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालांकि मैनेजमेंट के मुताबिक तिमाही की शुरुआत अच्छी रही है. ज्वेलरी मार्जिन पर दबाव जरूर है क्योंकि गोल्ड कॉइन की बिक्री बढ़ी है, एक्सचेंज ऑफर्स पर निवेश हुआ है और गोल्ड की कीमत बढ़ने से स्टडेड ज्वेलरी मार्जिन घटा है. इसके बावजूद कंपनी का लक्ष्य गाइडेंस के दायरे में मार्जिन बनाए रखना है.

कितना है टारगेट प्राइस?

Watches और Eyewear बिजनेस में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है और इन सेगमेंट्स में मार्जिन में सुधार देखने को मिला है. Centrum Broking ने Titan Company पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 5000 रुपये रखा है.

शेयर का हाल

11 फरवरी को कारोबार में कंपनी के शेयर 4,249.1 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.54 प्रतिशत चढ़े हैं. बीते तीन महीनों में इसमें 11.45 प्रतिशत और पिछले एक साल में 29.47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. 11 फरवरी 2026 तक Titan Company का मार्केट कैप करीब 377,229.23 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: IRCON, Federal Bank, Ather Energy समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इन 4 कारणों से टूटा बाजार, सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी 25850 के नीचे, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट

गाड़ियों के पुर्जे बनाने वाली इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, ना के बराबर कर्ज, 52-वीक हाई के पास पहुंचा शेयर

भरभरा कर टूटे Vodafone Idea के शेयर, 4% लुढ़के, JPMorgan के रेटिंग घटाने का दिखा असर, 20% और गिरावट की चेतावनी

IT स्टॉक्स में मचा कोहराम! अमेरिका से आई इस खबर ने मचाई खलबली, TCS से लेकर Infosys तक बेहाल

₹25 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, एक ऐलान से बना रॉकेट, 5 सेशन में 40% उछला, आज भी 6% की छलांग; एयरटेल, कोका-कोला जैसे हैं क्‍लाइंट्स

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!