17 फरवरी को इन 3 शेयरों में लगा सकते हैं दांव, एनालिस्ट ने बताए टारगेट और SL, हफ्ते भर में आ सकती है 8% तक तेजी

चॉइस ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने 17 फरवरी के लिए Aster DM Healthcare, GMR Airports और Coal India में शॉर्ट टर्म खरीदारी की सलाह दी है. मजबूत तकनीकी संकेत और वॉल्यूम के आधार पर इन शेयरों में तेजी की संभावना जताई गई है. अगले एक हफ्ते में दिए गए टारगेट हासिल हो सकते हैं.

टेक्निकल एनालिस्ट शेयर सलाह Image Credit: canva

चॉइस ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने 17 फरवरी के लिए तीन चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक Aster DM Healthcare, GMR Airports और Coal India में टेक्निकल इंडिकेटर मजबूत हो रहे हैं और अगले एक हफ्ते के भीतर इन स्टॉक्स में दिए गए टारगेट हासिल होने की संभावना है. इन शेयरों में 3-8 फीसदी तक की तेजी आ सकती है. सचिन गुप्ता ने कहा कि सोमवार के सत्र में कई मिड और लार्जकैप शेयरों में वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट देखने को मिला है जो शॉर्ट टर्म ट्रेड के लिए बेहतर अवसर देता है जिन स्टॉक्स ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर क्लोजिंग दी है, उनमें तेजी की नई शुरुआत हो सकती है.

टारगेट और स्टॉप लॉस

सचिन गुप्ता के अनुसार, ट्रेडर्स इन तीनों शेयरों में सख्त स्टॉप-लॉस के साथ पोजिशन लें, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

शेयरखरीद स्तरस्टॉप-लॉसटारगेट
Aster DM Healthcare₹620₹597₹660
GMR Airports₹100₹96₹108
Coal India₹420–422₹410₹435

क्यों बुलिश हैं एनालिस्ट

Aster DM Healthcare को लेकर सचिन गुप्ता ने कहा, “स्टॉक ने डेली चार्ट पर 200-डे SMA के ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है और वॉल्यूम में भी उछाल दिखा है. यह लंबे कंसोलिडेशन के खत्म होने और नए बुलिश फेज की शुरुआत का संकेत है. ऐसे में 620 के आसपास खरीदारी की जा सकती है, जहां 660 का टारगेट अगले एक हफ्ते में देखने को मिल सकता है.”

GMR Airports को लेकर उनका कहना है, “शेयर ने फिर से 100 रुपये के ऊपर मजबूत वापसी की है और 5 करोड़ से ज्यादा शेयरों के वॉल्यूम के साथ तेजी दिखाई है. RSI और EMA स्ट्रक्चर भी सुधार दिखा रहे हैं, जिससे 105–108 की रेंज तक मूव की संभावना है.”

Coal India पर उन्होंने कहा, “इस शेयर ने 100-डे EMA से उछाल लेते हुए बुलिश एंगुल्फिंग कैंडल बनाई है और RSI में भी तेजी का क्रॉसओवर देखने को मिला है जो निकट अवधि में अपसाइड मोमेंटम का संकेत है. 420-422 के आसपास खरीदारी कर 435 के टारगेट के लिए पोजिशन ली जा सकती है, जबकि 410 का स्टॉप-लॉस रखना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें: ₹50 से घटाकर ₹20 किया टारगेट, Emkay ने इस ऑटो स्टॉक पर दी ‘SELL’ की सलाह; कमजोर Q3 ने किया निराश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.