Nifty Outlook Feb 17: डेली चार्ट पर बना बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न, क्या 26000 का लेवल पार करेगा इंडेक्स?
निफ्टी ने सोमवार को गिरावट के बाद मजबूत वापसी की. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेली चार्ट पर बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न बना है. 25,550-25,580 सपोर्ट बना रहेगा, जबकि 25,750-25,850 के ऊपर टिकने पर इंडेक्स 26,000 की ओर बढ़ सकता है. बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी देखने को मिल सकती है.
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शानदार रिकवरी देखने को मिली. निफ्टी निचले स्तरों से जोरदार उछाल लेते हुए 25,682.75 के स्तर पर बंद हुआ जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है. मार्केट एनालिस्ट्स ने टेक्निकल इंडिकेटर्स के हवाले से दावा किया है कि ओवरसोल्ड लेवल से उछाल और बुलिश कैंडल पैटर्न बनने से आने वाले सत्र में बाजार की दिशा सकारात्मक रह सकती है.
डेली चार्ट पर बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न
Bajaj Broking के अनुसार, इंडेक्स ने डेली टाइमफ्रेम पर ओवरसोल्ड स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखाई है जबकि ऑवरली चार्ट में लगातार खरीदारी का दबाव दिख रहा है. यह दिन के उच्च स्तर के पास बंद हुआ जो सकारात्मक सेंटीमेंट को दर्शाता है. कैंडलस्टिक पैटर्न की बात करें तो डेली चार्ट पर बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न बना है जो छोटे टाइमफ्रेम पर संभावित रिवर्सल का संकेत देता है. तात्कालिक सपोर्ट 25,550 पर है और इसके बाद 25,380 का स्तर है. ऊपर की ओर निकट अवधि में रेजिस्टेंस 25,750 और फिर 25,840 पर है.
क्या 26000 होगा पार
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि शुक्रवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच तेज गिरावट के बाद सोमवार को निफ्टी ने निचले स्तरों से शानदार उछाल लिया और 211 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. नकारात्मक शुरुआत के बाद बाजार शुरुआती कारोबार में और कमजोर हुआ, लेकिन सत्र के शुरुआती हिस्से से जो तेज रिकवरी शुरू हुई वह अंत तक जारी रही. शेट्टी के अनुसार, डेली चार्ट पर निचले स्तर पर खुलने के बाद एक लंबी बुल कैंडल बनी है. टेक्निकल रूप से यह ‘बुलिश एंगल्फिंग’ कैंडल पैटर्न को दिखाता है जो सकारात्मक संकेत है. शुक्रवार के डाउनसाइड गैप को आंशिक रूप से भर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सोमवार की तेज रिकवरी से बुल्स की वापसी के संकेत मिले हैं. हाल के डाउन गैप रेजिस्टेंस 25,750 के ऊपर टिकाऊ बढ़त निफ्टी को निकट अवधि में 26,000 के स्तर तक ले जा सकती है. तत्काल सपोर्ट 25,550 पर है.
ये हैं अहम लेवल
SBI Securities के हेड सुदीप शाह का मानना है कि आगे के लिए निफ्टी के सामने 25,800-25,850 का जोन तात्कालिक मुश्किल बना रहेगा. 25,850 के ऊपर टिकाऊ बढ़त मिलने पर पुलबैक 26,000 तक बढ़ सकता है. नीचे की ओर 25,580-25,550 मजबूत सपोर्ट रहेगा.
क्या बता रहा DEMA
HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह के मुताबिक, निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश ‘एंगल्फिंग’ कैंडल पैटर्न बनाया है जो ट्रेंड रिवर्सल का पहला संकेत है. इंडेक्स अब अपने 20 और 50 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के ऊपर वापस आ गया है. आज का निचला स्तर 25,372 नया सपोर्ट बनाता है. 25,752 के ऊपर निर्णायक क्लोज गैप के नेगेटिव असर को खत्म कर देगा और इसके बाद अगला रेजिस्टेंस 26,000 की ओर तेजी का रास्ता खुल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
17 फरवरी को इन 3 शेयरों में लगा सकते हैं दांव, एनालिस्ट ने बताए टारगेट और SL, हफ्ते भर में आ सकती है 8% तक तेजी
₹50 से घटाकर ₹20 किया टारगेट, Emkay ने इस ऑटो स्टॉक पर दी ‘SELL’ की सलाह; कमजोर Q3 ने किया निराश
जीरो कर्ज, कैश का ढेर और दमदार ग्रोथ का ताज लगाए हैं ये 4 सेमीकंडक्टर स्टॉक, 3 साल में 29% तक प्रॉफिट ग्रोथ रेट
