शुक्रवार को इन 3 शेयरों में लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने बताया आएगी तेजी; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
Choice Broking ने शुक्रवार के कारोबार के लिए Senores Pharmaceuticals, Tejas Networks और DIVGI TorqTransfer Systems पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार, इन तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप, ब्रेकआउट पैटर्न और सकारात्मक मोमेंटम देखने को मिल रहा है. DIVGI TorqTransfer Systems के लिए 865 रुपये का टारगेट दिया गया है.
Friday Stock Picks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जहां कम समय में बेहतर रिटर्न की संभावना दिखाई दे. ऐसे माहौल में ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों पर बुलिश रुख अपनाया है और इनमें खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के अनुसार, कई कंपनियों के चार्ट मजबूत संकेत दे रहे हैं और इनमें आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज का मानना है कि इन तीनों शेयरों में टेक्निकल स्तर पर मजबूत सेटअप बन रहा है. शेयर अपने प्रमुख सपोर्ट स्तरों के ऊपर कारोबार कर रहे हैं और कई महत्वपूर्ण संकेत भी तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.
Senores Pharmaceuticals में दिख रही मजबूत तेजी
Choice Broking ने Senores Pharmaceuticals में 1,160 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 1,100 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,250 रुपये का टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Senores Pharmaceuticals ने हाल ही में 1,194.90 रुपये का नया ऑल टाइम हाई बनाया है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत माना जाता है.
टेक्निकल रूप से यह शेयर अपने प्रमुख EMA स्तरों के ऊपर कारोबार कर रहा है. हालिया ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे तेजी की मजबूती का संकेत मिलता है. ब्रोकरेज का मानना है कि यदि शेयर 1,100 रुपये के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 1,250 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
Tejas Networks में बन रहा नया ब्रेकआउट
Choice Broking ने Tejas Networks पर भी सकारात्मक राय दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर में 573 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हुए 540 रुपये का स्टॉप लॉस और 620 रुपये का टारगेट तय किया है. विश्लेषकों के अनुसार, शेयर ने हालिया कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलकर मजबूती दिखाई है. दैनिक चार्ट पर लगातार हायर लो बनने से संकेत मिलता है कि निवेशकों की खरीदारी बढ़ रही है.
Tejas Networks अपने प्रमुख EMA स्तरों के साथ-साथ 200-दिन EMA के ऊपर भी कारोबार कर रहा है. यह लंबी अवधि के ट्रेंड में सुधार का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि यदि शेयर 540 रुपये के ऊपर टिके रहने में सफल रहता है, तो इसमें अगले चरण की तेजी शुरू हो सकती है और यह 620 रुपये तक पहुंच सकता है.
DIVGI TorqTransfer Systems पर भी बुलिश नजरिया
Choice Broking ने DIVGI TorqTransfer Systems में भी खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने 801 रुपये के आसपास खरीदारी, 763 रुपये का स्टॉप लॉस और 865 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर हालिया कंसोलिडेशन रेंज के ऊपरी स्तरों के पास कारोबार कर रहा है और करेक्शन के बाद इसमें दोबारा खरीदारी देखने को मिल रही है. इससे संकेत मिलता है कि शेयर में तेजी का रुझान अभी भी बरकरार है.
टेक्निकल रूप से यह शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. 20-दिन EMA करीब 763 रुपये पर स्थित है, जो मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है. बाजार में अस्थिरता के बावजूद शेयर का ब्रेकआउट स्तरों के ऊपर बने रहना इसकी मजबूती को दिखाता है.
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें- कितने रुपये में मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Vedanta शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर! डीमर्जर के बाद 15 जून को होगी 4 कंपनियों की लिस्टिंग; निवेशक रखें नजर
Nifty Outlook June 12: डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ बनी ग्रीन कैंडल, किस लेवल पर है सपोर्ट?
AI, सेमीकंडक्टर और डिफेंस की तिकड़ी पर दांव! 5 साल में 1000% रिटर्न; अब कंपनी का बड़ा प्लान
