इस डिफेंस शेयर पर ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, कहा-खरीदो स्टॉक; ₹3600 तक जा सकता है भाव

Choice Institutional Equities ने Data Patterns पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹3,600 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, मजबूत ऑर्डर बुक, IP-आधारित बिजनेस मॉडल और डिफेंस प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी से कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ मजबूत दिख रही है. Q3FY26 में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे भी दर्ज किए.

डेटा पैटर्न्स शेयर, Image Credit: Money 9

डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन कंपनी Data Patterns (India) के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज Choice Institutional Equities ने सकारात्मक रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹3,600 का टारगेट प्राइस दिया है जबकि कंपनी का मौजूदा बाजार भाव करीब ₹3382 है. इस आधार पर शेयर में लगभग 7 तक की तेजी का अनुमान लगाया गया है.

क्यों बुलिश है ब्रोकरेज

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का बिजनेस मॉडल IP-आधारित (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी आधारित) और सिस्टम-केंद्रित रणनीति पर आधारित है, जो लंबे समय में स्थिर और उच्च गुणवत्ता वाली कमाई सुनिश्चित करता है. कंपनी अल्पकालिक राजस्व वृद्धि के बजाय लंबी अवधि के प्रोजेक्ट और उच्च मार्जिन वाले प्रोग्राम पर फोकस कर रही है.

मजबूत ऑर्डर बुक से ग्रोथ को सपोर्ट

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के पास फिलहाल लगभग ₹18,678 मिलियन का ऑर्डर बुक है जो FY25 के राजस्व का करीब 2.6 गुना है. इसके अलावा करीब ₹11,000 मिलियन के ऑर्डर बातचीत के चरण में हैं, जो भविष्य में मजबूत ऑर्डर इनफ्लो का संकेत देते हैं. कंपनी मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी कमोडिटी आधारित L1 कॉन्ट्रैक्ट्स से बचते हुए मुख्य रूप से अपने IP-ओन्ड और कोर डिजाइन प्रोग्राम्स पर ध्यान दे रही है, जिससे मार्जिन की सुरक्षा होती है.

डिफेंस प्लेटफॉर्म में बड़ा अवसर

कंपनी कई अहम डिफेंस प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिनमें सीकर सिस्टम (BrahMos सहित), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, रडार और एवियोनिक्स सिस्टम शामिल हैं. वर्तमान में इन प्रोग्राम्स पर हो रहा डेवलपमेंट खर्च आने वाले 3 से 5 वर्षों में बड़े उत्पादन ऑर्डर में बदल सकता है.

Q3FY26 में मजबूत प्रदर्शन

कंपनी ने Q3FY26 में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए

  • राजस्व: ₹1,731 मिलियन, जो सालाना आधार पर 47.9% बढ़ा
  • EBITDA: ₹806 मिलियन, सालाना आधार पर 49.2% की वृद्धि
  • EBITDA मार्जिन: 46.5%
  • शुद्ध मुनाफा (PAT): ₹583 मिलियन, जो 30.5% YoY बढ़ा

आगे का आउटलुक

Choice Institutional Equities का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक, संभावित ऑर्डर पाइपलाइन और IP-आधारित बिजनेस मॉडल कंपनी के लिए लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ सुनिश्चित करते हैं. इसी आधार पर ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग दोहराते हुए FY28E EPS के 45x मल्टीपल पर ₹3,600 का टारगेट प्राइस तय किया है.

यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये 3 कंपनियां, कर्ज भी ना के बराबर, दे सकती हैं दमदार रिटर्न, शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

17 महीने में निफ्टी वहीं का वहीं, निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल, रिटर्न के नाम पर मिला झुनझुना

गिरते बाजार से निकला सिकंदर! लगा 10% का अपर सर्किट, फ्लिपकार्ट के साथ बड़ी डील, भाव ₹50 से कम

40% तक चढ़ेगा ये EMC शेयर! Buy रेटिंग के साथ ब्रोकरेज ने जारी किया बुलिश आउटलुक, इन कारणों से आएगी तेजी

Closing Bell: बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्‍स 1342 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे आया, निवेशकों के डूबे ₹5 लाख करोड़

सरकार से इस बड़ी योजना को मंजूरी मिलते ही गोली की रफ्तार से भागे वॉटर इंफ्रा शेयर; Shakti Pumps 18% और Jain Irrigation 9% तक चढ़े

डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर