LPG संकट पर सरकार ने साफ की स्थिति, जानें- बुकिंग के बाद कितने दिन में आपके घर पहुंचेगा सिलेंडर
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दो कार्गो भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे देश में क्रूड की स्थिति और मजबूत होगी सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित बनी हुई है, भले ही क्षेत्रीय तनाव से खाड़ी शिपिंग लेन को खतरा हो.
ईरान और अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी देशों में पनपे तनाव के चलते देश में एनर्जी का संकट गहरता हुआ नजर आ रहा है. इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को सफाई दी है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने वेस्ट एशिया में हाल के डेवलपमेंट के बारे में बताया. सरकार के अनुसार, लगभग 70 फीसदी क्रूड ऑयल होर्मुज स्ट्रेट के बाहर के रास्तों से आ रहा है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दो कार्गो भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे देश में क्रूड की स्थिति और मजबूत होगी.
कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर?
अधिकारी ने बताया कि अगर आप आज सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, तो आपको डिलीवरी ढाई दिन में मिलेगी. अभी एलपीजी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन के अंतराल का नियम तय कर दिया है. ऐसे में बुकिंग के बाद ढाई दिन का समय लगेगा.
तेल की सप्लाई सुरक्षित
सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित बनी हुई है, भले ही क्षेत्रीय तनाव से खाड़ी शिपिंग लेन को खतरा हो. लगभग 70% इम्पोर्ट दूसरे रास्तों से हो रहा है और स्थिति को मजबूत करने के लिए दो कार्गो रास्ते में हैं.
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनिंग) सुजाता शर्मा ने कहा, ‘क्रूड सप्लाई के मामले में भारत की क्रूड सप्लाई सुरक्षित बनी हुई है. रोजाना की खपत 55 लाख बैरल है. इस दौरान हमने होर्मुज स्ट्रेट से जितना आम तौर पर आता, उससे अधिक क्रूड सप्लाई किया है.’
दूसरे रास्तों से LNG की खरीदारी
सरकार ने बताया कि रुकावट को कम करने के लिए दूसरे रास्तों से खरीदारी और सप्लाई का काम चल रहा है. गैस कंपनियों ने दूसरे रास्तों से LNG कार्गो खरीदे हैं. सप्लाई को अच्छे से मैनेज करने के लिए एक नेचुरल गैस कंट्रोल ऑर्डर भी जारी किया गया है.
सरकार ने उठाए हैं कई कदम
सरकार के अधिकारी ने कहा कि भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई बनी हुई है. रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं. सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें 8 मार्च को एक आदेश जारी करके कंपनियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश देना शामिल है, जिससे घरेलू उत्पादन 25% बढ़ गया है.
कीमत को कंट्रोल के करने के लिए सरकार का दखल
अधिकारी ने बताया कि LPG की कीमतों पर सरकार ने कंज्यूमर्स को बचाने के लिए बढ़ी हुई कीमत का एक बड़ा हिस्सा खुद पर ले लिया है. दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमत 913 रुपये है और यह 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद है. अधिकारी ने कहा कि सरकार के दखल के बिना मार्केट प्राइस और ज्यादा होता.
इन उपायों का मकसद जरूरी सेक्टर्स और घरेलू कंज्यूमर्स को खाड़ी से आने वाले सप्लाई झटकों से बचाना है.
Latest Stories
उधर उछला कच्चे तेल का भाव, इधर घटेगी GDP की रफ्तार; हर 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर 0.25% का होगा नुकसान
IRCTC को LPG का संकट! स्टेशनों पर माइक्रोवेव-इंडक्शन से बनेगा खाना, फूड सप्लाई में आ सकती है दिक्कत
LPG and Petrol price today: आज क्या है LPG , पेट्रोल और डीजल की कीमतें; चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
