बजट का दिखा असर, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 12% का उछाल, तेज उड़ान से निवेशक हैरान

जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में खेल उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा, वैसे ही इस कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आ गया. निवेशकों ने इसे मौके के तौर पर देखा और खरीदारी तेज हो गई. नतीजा यह रहा कि कुछ ही घंटों में शेयर तेजी से ऊपर चला गया और लंबे समय बाद इतनी बड़ी छलांग देखने को मिली.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9

Cosco India: बजट वाले दिन शेयर बाजार में कई कंपनियों पर नजर रहती है, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा नाम चमक जाता है, जिसकी उम्मीद कम होती है. इस बार ऐसा ही कुछ Cosco India के साथ हुआ. जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में खेल उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा, वैसे ही इस कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आ गया. निवेशकों ने इसे मौके के तौर पर देखा और खरीदारी तेज हो गई. नतीजा यह रहा कि कुछ ही घंटों में शेयर तेजी से ऊपर चला गया और लंबे समय बाद इतनी बड़ी छलांग देखने को मिली.

बजट के ऐलान के बाद शेयर में जोरदार उछाल

बजट के दौरान Cosco India का शेयर 244 रुपये तक पहुंच गया. एक ही दिन में इसमें 26.50 रुपये यानी करीब 12 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. दिन का लो 228.15 रुपये रहा, जबकि हाई 258.75 रुपये तक गया. पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 217.50 रुपये था, जिससे साफ है कि बजट खबर के बाद इसमें मजबूत खरीदारी हुई. 52 हफ्तों में इस शेयर का हाई 313.65 रुपये और लो 197 रुपये रहा है. कारोबार के दौरान करीब 16,229 शेयरों का लेन-देन हुआ और कुल ट्रेड वैल्यू लगभग 0.40 करोड़ रुपये रही.

घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने से उम्मीदें बढ़ीं

वित्त मंत्री के भाषण में खेल उपकरणों के स्थानीय प्रोडक्शन को बढ़ाने की बात कही गई. इससे ऐसी कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद बनी, जो भारत में स्पोर्ट्स सामान बनाती हैं. Cosco India इसी कैटेगरी में आती है. निवेशकों को लगा कि सरकारी समर्थन से इस सेक्टर में मांग बढ़ सकती है और कंपनी के कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है.

क्या काम करती है कंपनी

Cosco India की स्थापना साल 1980 में हुई थी. यह कंपनी खेलों में इस्तेमाल होने वाली गेंदें बनाती है और इसके अलावा फिटनेस उपकरण, हेल्थ प्रोडक्ट और दूसरे स्पोर्ट्स सामान का व्यापार भी करती है. घरेलू बाजार में इसका ‘Cosco’ ब्रांड अच्छी पहचान रखता है.

इसे भी पढ़ें- Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.