Davangere Sugar में बड़ी Bulk Deal, 5 करोड़ शेयर खरीदे गए, शेयर में करीब 2 फीसदी की तेजी
Craft Emerging मार्केट फंड ने बल्क डील के जरिए Davangere Sugar कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं. यह सौदा करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये में हुआ. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी ने कहा कि यह निवेश उसके लंबे समय के विकास और भारत के तेजी से बढते एथेनॉल सेक्टर में मजबूत संभावनाओं पर भरोसा दिखाता है.
Davangere Sugar Company: मॉरिशस बेस्ड इंस्टीट्यूशनल फंड Craft Emerging मार्केट फंड ने Davangere Sugarकंपनी में बड़ा निवेश किया है. फंड ने बल्क डील के जरिए कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं. यह निवेश करीब 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया गया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. कंपनी का कहना है कि यह निवेश उसके लंबे समय के विकास और एथेनॉल कारोबार में मजबूत संभावनाओं पर भरोसा दिखाता है. Davangere Sugar कंपनी चीनी उत्पादन, एथेनॉल मैन्युफैक्चरिंग और पावर को जनरेशन कारोबार में सक्रिय है.
खरीदे गए 5 करोड़ शेयर
NSE के आंकड़ों के अनुसार Craft Emerging मार्केट फंड की दो सहयोगी यूनिट्स ने यह निवेश किया है. इनमें सिटाडेल कैपिटल फंड और एलीट कैपिटल फंड शामिल हैं. दोनों यूनिट्स ने Davangere Sugar कंपनी के 2 करोड़ 50 लाख शेयर खरीदे. यह खरीद 3 रुपये 65 पैसे प्रति शेयर के भाव पर की गई. कुल मिलाकर यह सौदा करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये का रहा.
शेयर में दिखी तेजी
बड़े निवेश की खबर के बाद Davangere Sugar कंपनी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. NSE पर कंपनी का शेयर करीब 2 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इससे शेयर में पॉजिटिव माहौल बन सकता है. खासकर छोटे और मिड कैप शेयरों में इस तरह की डील निवेशकों का ध्यान आकर्षित करती है.
यह भी पढ़ें- भारत सरकार का बड़ा फैसला! FY31 तक बढ़ी मर्चेंट शिपिंग सब्सिडी स्कीम; इन कंपनियों पर रखें नजर
एथेनॉल कारोबार पर निवेशकों का भरोसा
कंपनी ने कहा कि यह निवेश भारत के तेजी से बढ़ते एथेनॉल सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति को दिखाया है. सरकार लगातार एथेनॉल कंबीनेशन कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है. इससे एथेनॉल कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. Davangere Sugar कंपनी भी इस क्षेत्र में विस्तार कर रही है. निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में एथेनॉल कारोबार से कंपनी की आय में तेजी आ सकती है. इसी वजह से संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ रही है.
कंपनी की उत्पादन क्षमता मजबूत
कर्नाटक स्थित Davangere Sugar कंपनी एक इंटीग्रेटेड शुगर और एथेनॉल कंपनी है. कंपनी चीनी मैन्युफैक्चिरिंग के साथ साथ एथेनॉल उत्पादन और पावर को जनरेशन का कारोबार करती है. कंपनी की एथेनॉल उत्पादन क्षमता 150 केएलपीडी है. बढ़ती मांग को देखते हुए यह क्षमता कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारत में ग्रीन फ्यूल और एथेनॉल ब्लेंडिंग पर जोर बढ़ने से इस सेक्टर को मजबूती मिल रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भारत सरकार का बड़ा फैसला! FY31 तक बढ़ी मर्चेंट शिपिंग सब्सिडी स्कीम; इन कंपनियों पर रखें नजर
इस कंपनी ने 5 साल में दिया 731% रिटर्न, अब किया 1650% डिविडेंड का ऐलान; निवेशक रखें नजर
322% का मुनाफा, अब ये तेल कंपनी बांटेगी डिविडेंड? 18 मई को आएंगे Q4 रिजल्ट, स्टॉक पर बनाए रखें पैनी नजर
