डिफेंस स्टॉक्स में हलचल! 3070 करोड़ रुपये के कारोबार का खुला रास्ता, BEL-HAL-BDL पर नजर

डिफेंस मिनिस्ट्री ने 6th पॉजिटिव इंडिजिनाइजेशन लिस्ट जारी की है, जिसमें 405 स्ट्रैटेजिक डिफेंस आइटम्स शामिल हैं. इन आइटम्स की अनुमानित बिजनेस पोटेंशियल करीब 3,070 करोड़ रुपये है. इस फैसले से BEL, HAL और BDL समेत डिफेंस कंपनियों को फायदा मिल सकता है. लिस्ट में एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, आर्मर्ड प्लेटफॉर्म्स, मिसाइल सिस्टम्स, रडार, सोनार और फायर कंट्रोल सिस्टम्स से जुड़े आइटम्स शामिल हैं.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: @AI/Money9live

Highlights

  • डिफेंस मिनिस्ट्री की नई लिस्ट में 405 डिफेंस आइटम्स शामिल हुए हैं.
  • 3070 करोड़ रुपये के कारोबारी अवसर से BEL, HAL और BDL को फायदा मिल सकता है.
  • सरकार का फोकस डिफेंस इंपोर्ट घटाने और डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर है.

Defence stocks: डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. डिफेंस मिनिस्ट्री ने 6th पॉजिटिव इंडिजिनाइजेशन लिस्ट यानी पीआईएल को नोटिफाई किया है. इस नई लिस्ट में 405 स्ट्रैटेजिक डिफेंस आइटम्स को शामिल किया गया है. इन आइटम्स की अनुमानित बिजनेस पोटेंशियल करीब 3,070 करोड़ रुपये है. इस फैसले के बाद डिफेंस कंपनियों के साथ-साथ एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स के लिए भी नए कारोबारी अवसर बनने की उम्मीद है.

405 डिफेंस आइटम्स हुए शामिल

6th पॉजिटिव इंडिजिनाइजेशन लिस्ट में कुल 405 आइटम्स शामिल हैं. इनमें लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम्स, सब-असेंबलीज, स्पेयर्स, कंपोनेंट्स और रॉ मटेरियल्स शामिल हैं. लिस्ट में इंडियन कोस्ट गार्ड यानी आईसीजी के 16 आइटम्स और डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स यानी डीपीएसयू के 389 आइटम्स शामिल हैं.

सरकार का उद्देश्य इन डिफेंस आइटम्स का इंडिजिनस डेवलपमेंट बढ़ाना है. सफलतापूर्वक इंडिजिनस डेवलपमेंट होने के बाद इन प्रोडक्ट्स और कंपोनेंट्स की खरीद इंडियन इंडस्ट्री से की जाएगी. इससे डिफेंस इक्विपमेंट के इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने और डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

BEL, HAL और BDL के लिए क्यों अहम

नई पॉजिटिव इंडिजिनाइजेशन लिस्ट में ऐसे कई डिफेंस प्लेटफॉर्म्स और सिस्टम्स शामिल हैं, जिनसे BEL, HAL और BDL जैसी डिफेंस कंपनियों को फायदा मिल सकता है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी BEL आर्मर्ड व्हीकल्स के लिए क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स, थर्मल इमेजर्स और फायर कंट्रोल सिस्टम्स की सप्लाई करती है.

इनका इस्तेमाल टी-72, टी-90 और बीएमपी-2 जैसे आर्मर्ड प्लेटफॉर्म्स में होता है. वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के डिफेंस पोर्टफोलियो में एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन शामिल हैं.

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड यानी BDL के डिफेंस पोर्टफोलियो में कोंकुर्स-एम, इनवार और एमआरएसएएम जैसे मिसाइल सिस्टम्स से जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल हैं. ऐसे में इंडिजिनाइजेशन पर बढ़ता सरकारी फोकस इन कंपनियों के लिए डोमेस्टिक प्रोक्योरमेंट और सप्लाई अपॉर्च्युनिटीज बढ़ा सकता है.

कैसा है शेयरों का हाल

अगर शेयरों की बात करें तो मंगलवार को BEL का शेयर 0.21 फीसदी उछलकर 413 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं HAL का शेयर 0.97 फीसदी बढ़कर 5,108 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि BDL का शेयर भी 0.94 फीसदी बढ़कर 1,393 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या निफ्टी 50000 के स्तर पर पहुंचेगा? रामदेव अग्रवाल ने बता दी 3 टाइमलाइन, जानें- कितना साल लगेगा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.