कभी बाजार के सुपरस्टार थे ये डिफेंस स्टॉक, अब भारी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा; 52 वीक हाई से 60% तक गिरा शेयर
डिफेंस सेक्टर के कई बड़े शेयर पिछले कुछ महीनों में 30 से 60 फीसदी तक टूट चुके हैं. Drone Acharya Aerial Innovations, Mazagon Dock Shipbuilders और Bharat Dynamics जैसे स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऊंचे वैल्यूएशन, कमजोर तिमाही नतीजों और मुनाफावसूली के कारण निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है. हालांकि सरकार लगातार घरेलू डिफेंस उत्पादन, सैन्य आधुनिकीकरण और डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा दे रही है.

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले दो वर्षों में जबरदस्त तेजी के बाद अब कई डिफेंस स्टॉक्स अपने 52 हफ्तों के हाई से 30 से 60 फीसदी तक टूट चुके हैं. हालांकि भारत सरकार लगातार घरेलू डिफेंस उत्पादन, सैन्य आधुनिकीकरण और डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा दे रही है, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन, कमजोर तिमाही नतीजों और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है. इसके बावजूद लंबी अवधि में भारत का डिफेंस सेक्टर मजबूत संभावनाओं वाला माना जा रहा है.
Drone Acharya Aerial Innovations में सबसे बड़ी गिरावट
डिफेंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी कंपनी Drone Acharya Aerial Innovations के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का शेयर 19 जून 2025 को 105.84 रुपये के 52 हफ्तों के हाई पर था, जो अब गिरकर करीब 39.62 रुपये तक पहुंच गया है. equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर अपने हाई से लगभग 62 फीसदी टूट चुका है. कंपनी एग्रीकल्चर ड्रोन, जियोस्पेशियल सॉल्यूशंस और डिफेंस ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम करती है.
Mazagon Dock Shipbuilders भी दबाव में
डिफेंस शिपबिल्डिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर भी अपने 52 हफ्तों के हाई से करीब 34 फीसद नीचे आ चुके हैं. कंपनी का शेयर 3775 रुपये के हाई से गिरकर करीब 2481 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी भारतीय नौसेना के लिए डेस्ट्रॉयर, पनडुब्बियां और वॉरशिप बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी मानी जाती है. दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 237.58 अरब रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक था. इसके अलावा तमिलनाडु में ग्रीनफील्ड शिपयार्ड स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है.
Bharat Dynamics में भी कमजोरी
सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics के शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 2096 रुपये के हाई से गिरकर करीब 1325 रुपये तक पहुंच गया है, यानी इसमें लगभग 37 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी मुख्य रूप से मिसाइल सिस्टम और डिफेंस इक्विपमेंट बनाने का काम करती है. हालांकि हालिया तिमाही नतीजों में कंपनी की कमाई कमजोर रही. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8321 मिलियन रुपये से घटकर 5666 मिलियन रुपये रह गया, जबकि नेट प्रॉफिट भी 1441 मिलियन रुपये से घटकर 729 मिलियन रुपये पर आ गया.
यह भी पढ़ें: EPFO का बड़ा प्लान… अब नौकरी छोड़ते ही अपने आप खाते में आ जाएगा PF का पैसा, फॉर्म भरने की झंझट खत्म
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.