US-IRAN War की बढ़ी आशंका तो रॉकेट बन गए डिफेंस स्टॉक, 9% तक चढ़े, जानें HAL-BEL जैसे दिग्गजों का हाल
वैश्विक घटनाक्रमों का असर आज शेयर बाजार के एक अहम सेक्टर में साफ दिखाई दिया. अचानक बढ़ी खरीदारी से चुनिंदा शेयरों में तेजी देखने को मिली. निवेशकों का रुख बदलने की वजह से यह सेक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गया है और आगे की चाल को लेकर अटकलें तेज हैं.
Defense Stock to buy: वैश्विक तनाव के माहौल में शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे तौर पर डिफेंस शेयरों पर पड़ा, जहां निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. इसका नतीजा यह रहा कि निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी उछल गया और सेक्टर के लगभग सभी बड़े शेयर हरे निशान में नजर आए.
डिफेंस इंडेक्स में जोरदार उछाल
शुक्रवार, 20 फरवरी को निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.11 फीसदी चढ़कर 8,205 के स्तर तक पहुंच गया. बीते एक साल में यह इंडेक्स करीब 51 फीसदी की तेजी दिखा चुका है, हालांकि अभी भी यह अपने ऑल-टाइम हाई 9,195 से करीब 11 फीसदी नीचे है. फिर भी मौजूदा तेजी ने निवेशकों का भरोसा एक बार फिर इस सेक्टर में बढ़ाया है.
इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
डिफेंस सेक्टर के सभी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Data Patterns सबसे बड़ा गेनर रहा और इसके शेयर करीब 9 फीसदी उछलकर ₹3,190 तक पहुंच गए.
इसके अलावा Paras Defence, MTAR Technologies, Garden Reach Shipbuilders और Bharat Dynamics के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
सरकारी दिग्गज कंपनियों में Hindustan Aeronautics (HAL) और Bharat Electronics (BEL) के शेयर करीब 2 फीसदी चढ़े. वहीं BEML, Midhani, Mazagon Dock और Cochin Shipyard के शेयरों में भी मजबूती देखी गई. हालांकि दोपहर 1 बजे तक कंपनी के शेयर थोड़े नीचे आ गए. शेयरों का मौजूदा हाल आप नीचे दिए गए डेटा पर देख सकते हैं.
क्यों चढ़ रहे हैं डिफेंस शेयर
डिफेंस शेयरों में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां तेज हुई हैं. अमेरिका ने इस क्षेत्र में एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धपोत और फाइटर जेट्स तैनात किए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो “बुरे नतीजे” हो सकते हैं. वहीं ईरान ने भी दक्षिणी इलाकों में रॉकेट लॉन्च की तैयारी को लेकर नोटिस जारी किया है.
यह भी पढ़ें: Gaudium IVF IPO Day 1: रिटेल निवेशकों की लगी कतार, एंकर निवेशक पहले ही लगा चुके हैं दांव, GMP लुढ़का
निवेशकों की रणनीति
ऐसे भू-राजनीतिक हालात में निवेशक आमतौर पर डिफेंस सेक्टर को सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं. इसी वजह से बाजार में कमजोरी के बावजूद डिफेंस शेयरों में खरीदारी बढ़ी है. अगर वैश्विक तनाव बना रहता है, तो आने वाले दिनों में भी इस सेक्टर पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
