Delhi EV Policy: नई EV पॉलिसी से इन शेयरों की होगी बल्ले-बल्ले! M&M से लेकर UNO Minda तक पर नजर, ब्रोकरेज बुलिश
दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर से जुड़े कई शेयर फोकस में आ गए हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि इस पॉलिसी से Ather Energy, Minda Corp, Sona BLW और UNO Minda जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है. वहीं Maruti, Mahindra, TVS, Hyundai जैसे ऑटो शेयरों पर भी पॉजिटिव नजरिया बरकरार है.

Delhi EV Policy 2.0 : दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जो 2020 की फ्रेमवर्क की जगह लेगी. सरकार अगले चार वर्षों में करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और लक्ष्य रखा है कि 2027 तक दिल्ली में बिकने वाले 95 फीसदी नए प्राइवेट वाहन इलेक्ट्रिक हों. इस नीति में पूरी तरह बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) पर जोर दिया गया है, जबकि मजबूत हाइब्रिड (Strong Hybrid) वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि देशभर में वाहन कंपनियों पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली का योगदान कुल सेल्स में केवल 1 फीसदी से 4 फीसदी के बीच है.
किसे मिलेगा फायदा?
नई नीति का सबसे ज्यादा फायदा इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों और उनसे जुड़े ऑटो पार्ट्स निर्माताओं को मिल सकता है. वहीं, Eicher Motors पर नजर रहेगी क्योंकि उसकी Royal Enfield के पास फिलहाल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की रेंज नहीं है. दूसरी ओर, Ather Energy, Minda Corp, Sona BLW और UNO Minda जैसी कंपनियों के लिए यह पॉलिसी सकारात्मक मानी जा रही है. इससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और अगले दो वर्षों में किफायती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की लॉन्चिंग भी तेज हो सकती है.
इन ऑटो स्टॉक पर लगाएं दांव
Elara Capital ने ऑटो सेक्टर की 11 कंपनियों को रेटिंग दी है.
| कंपनी | रेटिंग |
|---|---|
| बजाज ऑटो | Accumulate |
| आयशर मोटर्स | खरीदें (Buy) |
| हीरो मोटोकॉर्प | Accumulate) |
| हुंडई मोटर इंडिया | खरीदें (Buy) |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा | खरीदें (Buy) |
| मारुति सुजुकी | खरीदें (Buy) |
| मिंडा कॉर्पोरेशन | खरीदें (Buy) |
| सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीजन फोर्जिंग्स | खरीदें (Buy) |
| टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स | Reduce |
| टीवीएस मोटर कंपनी | Accumulate |
| यूएनओ मिंडा | खरीदें (Buy) |
नई EV पॉलिसी के तहत मिलने वाले फायदे
- इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर फायदा: 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इसके लिए पुरानी गाड़ी स्क्रैप करना होगा. साथ ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं देनी होगी.
- इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ई-स्कूटर/ई-बाइक): पहले साल 30,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. दूसरे साल यह 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये रह जाएगी. पुराना वाहन स्क्रैप करने पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा.
- इलेक्ट्रिक ऑटो (तीन पहिया वाहन): पहले साल खरीदने पर 50,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. पुराने ऑटो को हटाकर नया इलेक्ट्रिक ऑटो लेने पर अलग से भी फायदा मिलेगा.
- इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन: इस कैटेगरी के योग्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.