दिल्ली की नई EV पॉलिसी से किन शेयरों की होगी सवारी? Ola, Ather, JBM Auto या Olectra Greentech
दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में नई EV पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राजधानी को इलेक्ट्रिक वाहन कैपिटल बनाना है. इस नीति के तहत अगले चार वर्षों में ₹15,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा और यह 1 जुलाई से लागू हो सकती है. पॉलिसी के मुख्य बिंदुओं में 1 जनवरी, 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो और 1 अप्रैल, 2028 से केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन शामिल है. दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की दिशा में काम कर रही है, जिसके तहत BS-IV फोर-व्हीलर्स की स्क्रैपिंग पर ₹1 लाख तक का इंसेंटिव भी मिलेगा.
इस नीति का तत्काल प्रभाव ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसे EV स्टॉक्स पर देखा जा रहा है, जिनमें दमदार एक्शन दिख रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह नीति जेबीएम ऑटो और ओलेक्ट्रा ग्रीन्टेक जैसी कंपनियों के लिए भी बड़े अवसर पैदा कर सकती है, खासकर बसों और सार्वजनिक परिवहन खंड में.
More Videos
AI पर Chris Wood की बड़ी भविष्यवाणी, भारत का वेटेज घटाकर दक्षिण कोरिया पर बढ़ाया दांव
YES, बंधन या HDFC Bank… रिटर्न की रेस में किस बैंकिंग शेयर पर लगाएं दांव?
FD छोड़ शेयर बाजार की ओर क्यों बढ़ रहे हैं लोग? NSE चीफ आशीषकुमार चौहान ने बताया कारण
